बढ़े हुए वजन को लेकर नेहा कक्कड़ हुईं ट्रोल, नेटिजेंस ने की भारती सिंह से तुलना

Summary :

नेहा कक्कड़ को अपना वजन बढ़ाने के लिए ट्रोल करते हुए काफी समय हो गया है। पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार के साथ गायिका ने गर्भावस्था की अफवाहों को संबोधित करते हुए एक वीडियो भी बनाया।

सिंगर और रियाटिली शो जज नेहा कक्कड़ के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं। चाहे म्यूजिक एल्बम हो, शादी के बाद प्रेग्नेंसी की खबर या शो में आंसू बहाना, नेहा ट्रोल्स की फेवरेट हैं। हाल ही में पति रोहनप्रित के साथ नेहा गोवा के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्हें एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कुछ और नहीं तो लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन के लिए ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लेटेस्ट स्पॉटिंग में नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नए साल के अवसर पर गोवा में एक संगीत कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। नेगा ने बकाइन रंग की लूज सी ड्रेस पहनी हुई थी और इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स को पेयर किया था। रोहनप्रीत हमेशा की तरह काफी कूल नजर आ रहे थे। 
 नेहा कक्कड़ का एयरपोर्ट वीडियो जैसे ही वायरल हुआ सवाल पूछने वाले लोगों की लाइन लग गई। हद तो तब हो गई जब एक ने उनकी तुलना भारती सिंह से कर दी। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘छोटा सरदार आएगा’। एक ने लिखा, ‘पहले तो मुझे लगा कि वह प्रेग्नेंट है’। तो इसके जवाब में एक लिखा, ‘मुझे एक पल के लिए लगा कि ये भारती सिंह है’। तो किसी ने लिखा,’भारती सिंह लाइट’।
इस साल नवंबर की ही बात है जब इंटरनेट पर खबरें सामने आईं कि नेहा और रोहनप्रीत अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक वीडियो में नेहा कहा था, ‘मैं मानता हूं कि मेरी टमी के आसपास कुछ वजन बढ़ाया है, लेकिन इतना नहीं कि मैं प्रेग्नेंट दिखने लग जाऊं! मैं थोड़ी गोल-मटोल हो सकती हूं। हां अभी, मैं बस थोड़ी चबी हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं प्रेंग्नेंट हूं।’

Desk Team