नेहा कक्कड़ ने लॉकडाउन में घर रहकर वजन कम करने का ढूंढ निकाला गजब का तरीका, पति रोहनप्रीत ने ऐसे बढ़ाया हौसला

Summary :

मशहूर बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ लॉकडाउन का जमकर लुफ्त उठा रही हैं। जी हां दरअसल नेहा इन दिनों घर में रहकर अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं।

मशहूर बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ लॉकडाउन का जमकर लुफ्त उठा रही हैं। जी हां दरअसल नेहा इन दिनों घर में रहकर अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया रील वीडियो पोस्ट किया है,जिसमें नेहा पार्किंग में गाड़ी के बोनट का सहारा लेते हुए पुश-अप्स मारती हुई दिखाई दे रही हैं। नेहा की इस वीडियो को उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने बनाया है। यही नहीं नेहा पुश-अप्स के अलावा हल्की जॉगिंग और कुछ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।  
नेहा ने अपने इस नए वीडियो को शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा,समय आ गया है उस वजन को शरीर से निकालने का जो मैंने लॉकडाउन के दौरान बढ़ाया है। देखते हैं क्या मैं यह कर पाती हूं? 

नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर उनके हसबैंड रोहनप्रीत सिंह ने कॉमेंट करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है।  रोहनप्रीत ने अपनी वाइफ की इस वीडियो पर कॉमेंट करके लिखा-बढिय़ा,मुझे पता है तुम कर लोगी। मेरी क्वीन के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। 
वैसे फैंस को नेहा का यह वीडियो बहुत पसंद भी आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया बहुत कूल लग रही हैं आप नेहा। तो वहीं दूसरे यूजर नेे लिखा नेहू आप शानदार हो,हमें पता है आप कर लोगे। इसी तरह के कमेंट्स कई तरह के लोग करने में जुटे हुए हैं। 
बता दें,नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। नेहू के चाहने वाले उनकी हर एक पोस्ट और वीडियोज पर अपना खूब प्यार लुटाते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ टीवी सिंगिंग शो इंडियन आइडल 12 को जज कर रही हैं। 

Desk Team