हॉलीवुड स्टार
जेनिफर लोपेज इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। जेनिफर ने 16 जुलाई को एक्टर बेन अफ्लेक से शादी कर ली है। शादी के बाद से
ही यह कपल लगातार चर्चा में है दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर
सामने आई है जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इन दिनों ये न्यूलीवेड कपल
अपना हनीमून मनाने के लिए सिटी ऑफ लव यानि पेरिस गए हुए हैं। जहां से जेनिफर और
बेन की कुछ रोमांटिक तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेनिफर और बेन फ्रेंच किस करते दिखाई दे रहे
हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों किसी पार्क में बैंच पर बैठे हुए एक
दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। 52 साल की जेनिफर लोपेज और 49 साल के बेन अफ्लेक वीडियो में किसी टीनएजर लवर्स की
तरह पार्क के कोने में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में जेनिफर और बेन दोनों पेरिस के एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया।
वायरल तस्वीरों में भी दोनों डिनर डेट पर सरेआम एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे
है। तस्वीरों और वीडियो में जेनिफर रेड कलर की ड्रेस पहन दिखाई दे रही हैं वहीं
बेन ब्लू कलर के सूट में काफी डैसिंग लग रहे हैं। दोनों की ये रोमांटिक फोटो और वीडियो
बता रही है कि दोनों अपने हनीमून को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
बता दें कि बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज साल 2002 में सगाई की थी। हालांकि सगाई
के कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद दोनों अपनी-अपनी लाइफ
में आगे बढ़ गए है। मगर इनकी किस्मत ने इन्हें दोबारा मिलाया और लगभग 20 साल बाद
फिर से रिलेशनशिप में आए और इसी साल अप्रैल में दोनों ने सगाई कर ली। बेन की यह
दूसरी शादी है जबकि जेनिफर की यह चौथी शादी है। अपनी पहली शादी से बेन के 3 बच्चे
है और जेनिफर के 2 बच्चे है।


Download Android App
Download iOS App





