Nidhhi Agerwal Viral Video: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ की लीड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल हाल ही में हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान अजीब स्थिति का सामना करती नजर आईं। बता दें, फिल्म के गाने ‘सहना-सहना’ के म्यूजिक लॉन्च के बाद बाहर निकलते वक्त अचानक उमड़ी भारी भीड़ ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। वहीं इस दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि निधि के लिए अपनी कार तक पहुंच पाना भी मुश्किल हो गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं।
Nidhhi Agerwal Viral Video: चारों तरफ से घिरी एक्ट्रेस

यह म्यूजिक लॉन्च इवेंट हैदराबाद के लुलु मॉल में आर्गनाइज्ड किया गया था, जहां प्रभास और निधि अग्रवाल की फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इवेंट के दौरान सब कुछ नार्मल रहा, लेकिन इवेंट खत्म होते ही बाहर मौजूद फैंस की भारी भीड़ बेकाबू हो गई। जैसे ही निधि मॉल से बाहर निकलीं, लोग उनके करीब आने लगे और देखते ही देखते उन्हें चारों तरफ से घेर लिया गया।
वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो
Chaos at The #RajaSaab song launch in #Hyderabad. Actress #NidhhiAgerwal was mobbed by fans while exiting the venue, leaving her visibly uncomfortable. Security had to step in. Videos go viral as netizens slam poor crowd control. #Prabhas𓃵 #TheRajaSaab pic.twitter.com/bu7kFItCn6
— Ashish (@KP_Aashish) December 18, 2025
भीड़ के बीच फंसीं निधि अग्रवाल काफी उनकंफर्टबल और परेशान दिखाई दीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। सिचुएशन को संभालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें धीरे-धीरे बाहर निकाला गया और आखिरकार वे किसी तरह अपनी गाड़ी तक पहुंच सकीं। कार में बैठते ही एक्ट्रेस ने राहत की सांस ली, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Nidhhi Agerwal News: यूज़र्स ने किया रियेक्ट

सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप को देखकर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने इवेंट में सिक्योरिटी के इंतज़ाम पर कई सवाल उठाए हैं, तो कुछ ने एक्ट्रेस की सेफ्टी को लेकर चिंता जाहिर की है। यूजर्स का कहना है कि स्टार्स की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसे बड़े इवेंट्स में सिक्योरिटी के बेहतर इंतजाम होने चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
फिल्म ‘द राजा साहब’

वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘द राजा साहब’ प्रभास की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका पैन-इंडिया लेवल पर बड़ा इफ़ेक्ट देखने को मिल सकता है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का यूनीक कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो ऑडियंस के लिए एक अगल ही एक्सपीरियंस हो सकता है।
South Actress Viral Video: निधि अग्रवाल करियर

निधि अग्रवाल के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई और कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनीं। अब प्रभास जैसे सुपरस्टार के साथ ‘द राजा साहब’ में उनकी जोड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

हालांकि, हैदराबाद में हुआ यह वाकया एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि बड़े स्टार इवेंट्स में सेफ्टी मैनेजमेंट कितना जरूरी है। फैंस की दीवानगी सर आंखों पर, लेकिन कलाकारों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। उम्मीद की जा रही है कि फ्यूचर में ऐसे इवेंट्स के दौरान सिक्योरिटी को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




