मशहूर डांसर नोरा फतेही के शानदार डांस के सैंकड़ांे लोग दीवाने हैं। नोरा फतेही अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नोरा का हाल ही में नया गाना नाच मेरी रानी आया है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। नोरा भी इस गाने की सफलता को लेकर बहुत खुश हैं। इसी बीच सोशल मीडिय पर एक खूबसूरत वीडियो नाेरा फतेही ने साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह वैनिटी वैन से उतरती हैं तो कई लोग उनकी ड्रेस को संभालने के लिए आ जाते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी वैनिटी वैन से नोरा फतेही उतरती दिख रही हैं। हालांकि वैन से उतरकर कई लोगों की मदद नोरा को आगे चलने के लिए लेनी पड़ी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके लिए उस ड्रेस में अकेले चलना बहुत ही मुश्किल हो रहा था।
सोशल मीडिया पर नोरा फतेही बहुत सक्रिय रहती हैं। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ भी नोरा ने अपनी एक दिलकश तस्वीर पोसट की है। इस तस्वीर के साथ गुरु को नोरा ने नाच मेरी रानी की ही जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दी। इस गाने को गुुरु ने गाया है और दोनों पर ही यह गाना फिल्माया गया है।
बता दें कि, केवल 10 घंटों के अंदर ही नाच मेरी रानी गाने को 10 मिलियन व्यूज मिल गए थे। जबकि 25 मिलियन व्यूज 1 दिन में इसे मिले थे। इस गाने का खूब प्रमोशन भी नोरा और गुरु रंधावा ने किया था। दोनों का यह गाना फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



