बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी बीते 12 जुलाई को एक बेटी की मां बनी हैं। इससे पहले समीरा का एक बेटा हंस भी है जो 4 साल का है । हाल ही में सोशल मीडिया पर समीरा रेड्डी ने अपनी न्यूबोर्न बच्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की। अब समीरा रेड्डी में एक और तस्वीर शेयर की है जो उनकी खुद की है और ये काफी वायरल हो रही है।

समीर ने इस तस्वीर के साथ फैंस के लिए एक सवाल भी लिखा है ‘पहचान कौन’ ?13 साल की उम्र, क्लास में सबसे लंबी और बुरी दिखने वाली लड़की। साथ ही समीरा रेड्डी ने इस थ्रो-बैक तस्वीर शेयर करने के साथ एक प्रेरणादायक पोस्ट भी लिखा है।

समीरा ने कैप्शन में लिखा, काश उस वक्त कोई मुझे सकारात्मक सोच सीखा पाता और खुद से प्यार करने की सलाह देता। खुद को एक्सेप्ट कराने के लिए ही मैंने जिंदगी के टीन एज के पल बिता दिए और मोटापा घटाने की चिंता करती रही। में एकदम परफेक्ट हूं। समीरा का ये पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आया है।

आपको बात दें समीरा पहली ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जो वजन कम कम करने के बाद बेहद खूबसूरत दिखने लगीं । बहुत सी ऐसी सेलिब्रिटीज है जिन्होंने 25 से लेकर 108 किलो तक वजन कम कर सबको हैरान कर दिया।

अभिनेता सतीश कौशिक ने हाल ही में लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन की मदद से करीब 25 किलो वजन कम किया। मोटापा कम करने के लिए उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान को सख्ती से फॉलो किया।

परिणीति चोपड़ा का भी वजन 25 साल की उम्र में 86 किलो तक पहुँच गया था और फिर उन्होंने कड़ी मेहनत कर 28 किलो वजन को कम किया और सबको इम्प्रेस कर दिया।

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर वजन घटाने और बढ़ाने में माहिर है। फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ के लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाया था और फिर चार महीने में 21 किलो वजन घटा भी लिया। इसके लिए उन्होंने चावल, गेहूं की रोटी और चीनी से परहेज़ किया और गयम में पसीना बहाया।

पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी वजन घटाने में सबसे माहिर सेलिब्रिटी निकले और 16 महीनों में पूरे 167 किलो वजन घटाया। जब अदनान ने वजन घटाना शुरू किया था तब उनका वजन 230 किलो तक पहुंच गया था।

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने सिर्फ 18 महीने में 108 किलो वजन कम किया है। शिल्पा शेट्टी के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने योगा, वेट और फंक्शनल ट्रेनिंग के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज से अनंत को ट्रेन किया। साथ ही डाइट से चीनी और कार्ब्स को हटा दिया था।

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर गणेश आचार्य ने भी अपना 200 किलो का वजन घटाकर 115 किलो किया।गणेश आचार्य ने करीब 16 महीने में पूरे 85 किलो वजन कम किए।


Download Android App
Download iOS App



