Saif Ali Khan पर आई अब नई मुसीबत, 15 हजार करोड़ की संपत्ति होगी जब्त!

Summary :

नई मुसीबत में फंसे Saif Ali Khan, संपत्ति जब्ती का खतरा

सैफ अली खान के लिए साल 2025 अब तक कुछ खास नहीं रहा है। शुरुआत से ही उनपर नई नई मुसीबतें आ रही हैं। हाल ही में घर में हुए हमले को लेकर वो चर्चा में आए थे। लेकिन अब उनके संपत्ति को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि पटौदी परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति पर मुसीबत आई है और वो सैफ अली खान के हाथ से जा सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार इस पर कब्जा कर सकती है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि भोपाल रियासत की ऐतिहासिक संपत्तियों पर 2015 से चल रहे स्टे को अब खत्म कर दिया गया है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (जबलपुर) ने शत्रु संपत्ति के मामले में एक्टर सैफ अली खान, मां शर्मिला टैगोर, बहनें सोहा और सबा अली खान और सैफ की फूफी सबीहा सुल्तान को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में अपीलीय प्राधिकरण के सामने अपना पक्ष रखें. लेकिन पटौदी परिवार ने तय समय में अपना पक्ष नहीं रखा. ये ड्यूरेशन अब खत्म हो चुका है और परिवार की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है.

क्यों सरकार के कब्जे में आ सकती है सैफ की प्रॉपर्टी?

शत्रु प्रॉपर्टी एक्ट 1968 में बनाया गया था. इसके तहत बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए लोगों की भारत में छोड़ी गई संपत्तियों पर केंद्र सरकार का अधिकार होता है. स्टे हटने के बाद अब सरकार नवाब की संपत्ति को शत्रु संपत्ति अधिनियम के दायरे में लाकर 2015 के आदेश के तहत अपनी कस्टडी में ले सकती है. केंद्र सरकार ने 2015 में ये बताया था कि नवाब हमीदुल्लाह खान की संपत्ति की वैध वारिस उनकी बड़ी बेटी आबिदा थीं, जो पाकिस्तान चली गई थीं. इसलिए ये संपत्ति शत्रु संपत्ति कानून के अंतर्गत आती है.

सैफ अली खान की दादी थीं साजिदा सुल्तान

वहीं नवाब की दूसरी बेटी साजिदा सुल्तान के वंशज (जैसे सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर) इस संपत्ति पर अपना दावा पेश कर रहे हैं. साजिदा सुल्तान नवाब पटौदी की मां और सैफ अली खान की दादी थीं. वे ताउम्र भारत में रही. उनकी बहन राबिया सुल्तान थी जो भारत में ही रही थीं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।