Nushrratt Bharuccha Instagram Story: ‘वो आवाज मेरी नहीं थी…’ इंटरनेट पर मचे बवाल के बाद सामने आईं Nushrratt Bharuccha, वायरल वीडियो का खोला कच्चा चिट्ठा

Summary :

Nushrratt Bharuccha Instagram Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हुआ ये कि आईपीएल 2026 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम जीती, तो नुसरत ने भी खुशी में अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। लेकिन इस वीडियो के पीछे कुछ बेहद अजीब और गलत आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। हालांकि, जैसे ही हंगामा बढ़ा, नुसरत ने तुरंत उस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक नेटिजन्स ने इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल कर दी थी, कई दिनों की चुप्पी और सोशल मीडिया…

Nushrratt Bharuccha Instagram Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हुआ ये कि आईपीएल 2026 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम जीती, तो नुसरत ने भी खुशी में अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। लेकिन इस वीडियो के पीछे कुछ बेहद अजीब और गलत आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया।

हालांकि, जैसे ही हंगामा बढ़ा, नुसरत ने तुरंत उस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक नेटिजन्स ने इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल कर दी थी, कई दिनों की चुप्पी और सोशल मीडिया पर चल रही तरह-तरह की अफवाहों के बाद, अब खुद नुसरत भरूचा ने सामने आकर इस विवाद पर बात की है। उन्होंने सबको बताया है कि आखिर उस अजीब आवाज के पीछे का असली सच क्या था।

Nushrratt Bharuccha Instagram Story: सोशल मीडिया पर क्यों मचा था बवाल और क्या थी वो अजीब आवाज?

मामला कुछ ऐसा है कि जैसे ही आरसीबी (RCB) ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की, पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी जश्न में डूब गए। इसी बीच नुसरत भरूचा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट की गई, जिसमें आरसीबी की जीत के पल का वीडियो था।

क्रिकेट फैंस इस पोस्ट को देखकर खुश होते, उससे पहले ही लोगों का ध्यान वीडियो के पीछे चल रहे ऑडियो पर गया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में किसी के कराहने और थप्पड़ जैसी अजीब (Moaning and Slapping Sounds) आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पकड़ लिया और तुरंत सवाल उठाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर मीम्स बनने लगी । कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “शायद नुसरत कोई शर्त हार गई हैं“, तो कुछ ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। भारी भारी ट्रोलिंग को देखकर नुसरत ने तुरंत वह स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था।

Nushrat Bharucha Clarifies Viral Audio: ‘वो मेरी आवाज नहीं थी…’ नुसरत ने सफाई में क्या कहा?

Nushrat Bharucha Clarifies Viral Audio
Nushrat Bharucha Clarifies Viral Audio ( Source: Social Media)

अब इस पूरे विवाद पर पहली बार नुसरत भरूचा का ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है, जिसने फैंस को थोड़ी राहत दी है। नुसरत ने साफ किया है कि वायरल हो रहे स्क्रीन रिकॉर्डिंग और उस ऑब्जेक्शनबल ऑडियो से उनका कोई सीधा लेना-देना नहीं है।

नुसरत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह पूरी तरह सच नहीं है। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह अपने दोस्तों और टीम के साथ आरसीबी की जीत का जश्न मना रही थीं। बैकग्राउंड में जो आवाजें आ रही थीं, वे किसी गलत हरकत की नहीं बल्कि उनके कुछ दोस्तों की आपसी मस्ती, मैच के एक्साइटमेंट में चिल्लाने और गलती से किसी दूसरे डिवाइस पर चल रहे किसी फनी वीडियो या क्लिप की थीं, जिसे गलत तरीके से समझ लिया गया।

एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि जैसे ही उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि बैकग्राउंड का शोर गलत मैसेज दे रहा है, उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी दिखाते हुए पोस्ट को हटा दिया था।

Nushrat Bharucha RCB Post Deleted: जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

Nushrat Bharucha RCB Post Deleted
Nushrat Bharucha RCB Post Deleted ( Source : Social Media)

नुसरत के इस बयान के बाद अब इस पूरे मामले को एक नया एंगल मिल गया है। मनोरंजन जगत के जानकारों और डिजिटल एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इंटरनेट पर वायरल हो रहे कई स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ यानी एडिटिंग भी की जा सकती है। कई बार व्यूज और लाइक्स के चक्कर में अनसोशल एलिमेंट्स किसी सेलिब्रिटी की साधारण सी वीडियो स्टोरी को डाउनलोड करके उसके पीछे कोई दूसरा ऑब्जेक्शनेबल ऑडियो जोड़ देते हैं।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक भी, इस बात के कोई सॉलिड और सीधे सबूत नहीं मिले हैं कि नुसरत ने खुद जानबूझकर ऐसा कोई ऑडियो पोस्ट किया था। नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ‘छोरी 2‘ में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वह केवल अपनी फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हैं और इस तरह की अफवाहों या गलतफहमियों को बढ़ावा नहीं देना चाहतीं।

Read More: Peddi Movie X Review: Ram Charan की ‘Peddi’ ने सिनेमाघरों में मचाया गदर, लेकिन क्या 3 घंटे लंबी ये फिल्म Box..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।