कलर्स चैनल का मोस्ट पॉपुलर
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन का
जल्द ही आगाज होने जा रहा है। जबसे इसके नए सीजन की अनाउंसमेंट हुई है, तबसे ही इस शो
को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। आए दिन इस शो से जुड़ी हुई कई सारी
अपडेट आती रहती है। शो में कौन कौन से कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनने वाले है,
इसका खुलासा तो धीरे धीरे हो ही रहा है, लेकिन अब एक ऐसे नाम की चर्चा होने लगी
है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट शो को लेकर और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।
‘बिग बॉस 16’
अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बाऱ ‘बिग
ब़ॉस’ के घर में कौन कौन एंट्री लेने वाला है, ये हर कोई जानना चाहता है। इससे पहले फैजल शेख, शिविन नारंग, विवियन डीसेना और मुनव्वर फारूकी के शो का हिस्सा बनने की थबरें
आ रही थी। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट की
मानें तो, बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को शो का हिस्सा
बनने के लिए शो के मेकर्स की ओर से अप्रोच किया जा रहा है।
नुसरत फिल्मों के
साथ साथ पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी की ओर नजर डालें
तो उनकी लाइफ हमेशा से काफी सुर्खियों और विवादों में रही है। नुसरत ने बिजनेसमैन
निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी ,लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके
बाद नुसरत ने कहा कि उनकी शादी तुर्की
में हुई थी तो यह कानूनी रूप से मान्य नहीं है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि
वो लिव इन रिलेशनशिप में थे।
खबरों की मानें
तो, निखिल से अलग होने के बाद नुसरत बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता को डेट करने लगी। मीडिया
में तो यहां तक खबर आई थी कि दोनों ने शादी कर ली लेकिन अभी तक इस लेकर कोई घोषणा
नहीं की गई है। नुसरत जहां की जिंदगी काफी ज्यादा चर्चा में रही है। ऐसे में अगर
नुसरत जहां ‘बिग बॉस 16′
का
हिस्सा बनती है, तो उनकी पर्सनल लाइफ की काफी चर्चा हो सकती है, जिससे यह शो काफी ज्यादा मजेदार हो सकता है।
‘बिग बॉस’ के
मेकर्स तो नुसरत को अप्रोच कर रहे है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो, नुसरत अभी इस शो
का हिस्सा बनेगी या नहीं इस बारें में उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। ‘बिग बॉस 16‘ का प्रीमियर 8 अक्टूबर से होने वाला है। इस शो की पहली झलक भी लोगों के सामने आ चुकी
है। इस बार के सीजन में एक्वॉ थीम देखने को मिलने वाली है। एक के बाद एक लोगों के
नाम सामने आने के बाद अब नुसरत जहां के नाम ने शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी
बढ़ा दी है।


Download Android App
Download iOS App







