सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया को इस वक़्त पुलिस हर तरफ तलाश कर रही है। दरअसल, बॉबी कटारिया एक संगीन जुर्म कर फरार हो गए है। आपको बता दे, बॉबी को जनवरी में एक फ्लाइट में सिगरेट पीते देखा गया था। जिसके बाद से ही वो मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हैं।

लेकिन जैसे ही वो दिखाई देंगे पुलिस उन्हें सीधा जेल की सलांखो की पीछे डाल देगी। क्योकि फ्लाइट में सिगरेट पीना गैरकानूनी है। दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है। पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

बता दे कि बॉबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज है। वही कुछ दिनों पहले बॉबी कटारिया का और एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सड़क के बीच में कुर्सी डालकर शराब पीते दिखाई दे रहा था।

जांच में पता चला था कि ये वीडियो देहरादून-मसूरी का था। जिसके बाद पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ IPC की धारा 290, 510, 336 और 342 और IT Act की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में सड़क पर टेबल लगाकर शराब पीने के मामले में फरार यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बॉबी कटारिया के वकील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। सोमवार से उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यानी की अब बॉबी कटारिया को जब्त कर लिया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



