गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने तथा उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
ओडेदरा नजदीकी शिशाली गांव का रहने वाला है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने पोरबंदर के विधायक बोखिरिया को बताया था कि ओडेदरा ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



