बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक
अग्निहोत्री इन दिनों खूब विवादों में घिरे है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के
बाद से विवेक किसी ना किसी वजह से सुर्खियो में बने रहते है। कभी डायरेक्टर अपनी
बयानों की वजह से चर्चे में रहते हैं तो कभी किसी और बी-टाउन सेलेब की बयान की वजह
से। अब एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है कि चर्चे में आ गए
है। विवेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र
का सही उच्चारण भी नहीं कर सकते हैं।
हाल ही में एक मीडिया हाउस
को दिए इंटरव्यू में विवेक ने अयान मुखर्जी का मजाक बनाते हुए कहा कि “ब्रह्मास्त्र, क्या वे इसका
अर्थ भी जानते हैं? और फिर वे अस्त्र की बात कर रहे हैं, वह भी क्या है? फिर आप अपने
डायरेक्टर को लाते हैं, जो ब्रह्मास्त्र का उच्चारण भी नहीं कर सकते। वह
एक अद्भुत निर्देशक हैं। मुझे उनकी वेक अप सिड और दूसरी फिल्म पसंद आई और काश उन्होंने
एक बेहतरीन फिल्म बनाई होती। मैं उसके बारे में चिंतित हूं जैसे एक मां अपने
बच्चों के बारे में चिंतित है। मैं बहुत निराश हूं। तो ये समस्याएं हैं।”
वहीं, विवेक ने करण जौहर पर
निशाना साधते हुए कहा कि वो एलजीबीटीक्यू समुदाय का मजाक उड़ाते है। विवेक ने कहा
कि “वे LGBTQ सक्रियता के बारे में बात करते हैं लेकिन वे खुद इसका मजाक उड़ाते हैं। करण की
फिल्में अक्सर LGBTQ समुदाय का मजाक क्यों उड़ाती हैं? क्यों? और वे सक्रियता
के बारे में बात करते हैं।”
आपको बता दें कि विवेक की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बाक्स आफिस पर हिट होने के साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई
करने वाले फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल है। वहीं, ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सिंतबर को बड़े
पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर-आलिया, अमिताभ बच्चन, नागार्जून और
मौनी रॉय अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है तो अयान
मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।


Download Android App
Download iOS App

_1.png?K.ECnr93Yq7L7Lu7kMnFPTIUG4O5bz.i&size=1200:675)




