पद्मश्री से सम्मानित कमला पुजारी से अस्पताल में जबरन कराया गया डांस, वायरल हुआ Video

Summary :

किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुई 70 वर्षीय पद्मश्री से सम्मानित नृत्यांगना कमला पुजारी को डांस करने के मजबूर किया गया। कमला से जबरन डांस करवाने का कटक के अस्पताल का वीडियो वायरल हो गया है।

ओडिशा से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुई 70 वर्षीय पद्मश्री से सम्मानित नृत्यांगना कमला पुजारी को डांस करने के मजबूर किया गया। कमला से जबरन डांस करवाने का कटक के अस्पताल का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना पर कमला पुजारी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
जबरन डांस कराये जाने की घटना पर पद्मश्री से सम्मानित कमला पुजारी ने कहा कि उनके बार-बार मना करने के बावजूद, ममता बेहरा नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उनसे जबरन डांस करवाया। मेरी तबीयत खराब थी। उसने मुझे कैमरे के सामने धीम्सा नृत्य करने के लिए कहा। 


भड़का आदिवासी समुदाय 

बीमार कमला पुजारी से नृत्य कराए जाने पर आदिवासी समुदाय के एसोसिएशन पराजा समाज के अध्यक्ष हरीश मुदुली ने कोरापुट में कहा कि यदि सरकार सामाजिक कार्यकर्ता ममता बेहेरा के विरूद्ध कार्रवाई करने में विफल रहती है तो उसके सदस्य सड़कों पर उतरेंगे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 21 अगस्त को कमला पुजारी को गुर्दे की कुछ बीमारियों के चलते कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें  70 वर्षीय पुजारी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आईसीयू में डांस करती नजर आईं।
वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक भी चल रहा है। इस दौरान कुछ सोशल वर्कर भी उनके साथ डांस करती दिखीं।वहीं, इसे लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि कमला पुजारी को अस्पताल में डांस करने पर मजबूर किया गया था। इसके अलावा खुद पुजारी ने भी इस बात का खुलासा किया है।

Desk Team