हाल ही में लॉन्च हुए रोमांटिक म्यूजिक वीडियो “मैं तेरी हूं” को लेकर एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) ने Punjabkesari.com से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गाने के पीछे की सोच, समाज में प्यार और रिश्तों की बदलती परिभाषा, फैशन इंडस्ट्री की हकीकत और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभवों को शेयर किया। इसके साथ ही नायरा बनर्जी ने महिला सशक्तिकरण, समाज में बैलेंस की कमी और हाल ही में कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की हुई मौत पर भी एक्ट्रेस ने दुख जताया।
Question: “मैं तेरी हूं” गाने को लेकर आप लोगों की क्या सोच थी? इसे कैसे तैयार किया गया?
Answer: यह कोई पार्टी या लस्ट-फिल्ड गाना नहीं है। यह एक प्योर, लव और हैप्पी रोमांस गाना है। जब मैंने इसे पहली बार सुना, तो मुझे इसके मासूमियत और कमिटमेंट से प्यार हो गया। हम चाहते थे कि यह गाना आज के फास्ट ट्रैक कल्चर में सच्चे रोमांस को सामने लाए।
View this post on Instagram
Question: नायरा, आपने कहा कि आजकल सच्चा रोमांस गानों और कहानियों में कहीं खो गया है। इस पर आप क्या कहना चाहेंगी?
Answer: हां, मैं आज भी 80s और 90s के इनोसेंट गाने सुनती हूं। आजकल ज्यादा फोकस बीट्स और पार्टी नंबर पर है। मुझे ऐसे गाने पसंद हैं जिसमें सॉफ्ट और सच्चा रोमांस दिखे। एक लड़की को भी अपनी फेमिनिन एनर्जी में दिखाने की आजादी होनी चाहिए और लड़कों को अपने जेन्टल मैस्कुलिन साइड में। यही बैलेंस गानों में और समाज में भी चाहिए।
Question: समाज में महिलाओं की स्थिति को लेकर आपने काफी बोल्ड बात की। क्या आपको लगता है बैलेंस की कमी है?
Answer: बिल्कुल है। कहीं पर महिलाओं को आज भी दबाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बिना किसी सीमाओं के रिबेलियस हो गए हैं। बैलेंस कहां है? मुझे लगता है कि समाज को एक प्रोग्रेसिव माइंडसेट अपनाना होगा जिसमें प्यार, आज़ादी और रिस्पेक्ट सभी के लिए हो।
View this post on Instagram
Question: प्यार को लेकर आप की सोच क्या है?
Answer: जब तक आप किसी इंसान को 10,000% नहीं जानते, अकेले रहना बेहतर है। कम से कम खुद को तो धोखा नहीं देंगे।
Question: समाज की बदलती सोच और कल्चर पर आपकी क्या राय है?
Answer: आज हम वेस्ट को फॉलो कर रहे हैं और वेस्ट इंडिया की संस्कृति को। ये एक खतरनाक साइकल बन गई है। हमें अपनी वैल्यूज, ट्रेडिशन और कस्टम्स को समझने और अपनाने की ज़रूरत है।
Question: हाल ही में इंडस्ट्री से कई कलाकारों की असमय मौत की खबरें आईं, जिनमें शेफाली जरीवाला का निधन भी शामिल था। उस पर आप क्या कहेंगे?
View this post on Instagram
Answer: मैंने खुद अपने परिवार में तीन मौतें देखी हैं और मैं जानती हूं कि परिवार पर क्या बीतती है। लेकिन शायद इंसान की suffering खत्म हो गई है। हमें बस यही दुआ करनी चाहिए कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
ये भी पढ़ें: R. Madhavan ने देसी गर्ल Priyanka Chopra के लिए लिखा प्यार भरा कैप्शन, कहा “आपकी जीत…”


Download Android App
Download iOS App



