फैंस के सिर चढ़ा O Romeo का खुमार, शाहिद और तृप्ति के बॉन्ड पर लोगों ने लगाया सुपरहिट का ठप्पा

Summary :

O Romeo Fans Reaction: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ आखिरकार 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही वैसे तो सुर्खियां बटोर ली थी. लेकिन रिलीज के बाद अब हर तरफ इसकी खूब चर्चाएं हो रही हैं. यह फिल्म शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ उनकी चौथी फिल्म है. अर्ली बॉक्स ऑफिस के आंकड़े तो वैसे सामने आ चुके हैं, लेकिन पूरा बॉक्स ऑफिस तो रात के शओ के बाद ही पता चल पाएगा. तब तक चलिए जान लेते हैं कि…

O Romeo Fans Reaction: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ आखिरकार 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही वैसे तो सुर्खियां बटोर ली थी. लेकिन रिलीज के बाद अब हर तरफ इसकी खूब चर्चाएं हो रही हैं. यह फिल्म शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ उनकी चौथी फिल्म है. अर्ली बॉक्स ऑफिस के आंकड़े तो वैसे सामने आ चुके हैं, लेकिन पूरा बॉक्स ऑफिस तो रात के शओ के बाद ही पता चल पाएगा. तब तक चलिए जान लेते हैं कि फिल्म पर फैंस की क्या राय है.

सुबह-सुबह के शो शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मानों रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. पहले दिन का पहला शो देखने वाले लोगों ने फिल्म को लेकर कई तरह की राय शेयर की है, जिनमें से कई ने इसे रोमांस और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर मास एंटरटेनर बताया, तो कुछ ने एवरेज फिल्म कहा, तो आइए देखते हैं किसे कैसी लगी फिल्म.

O Romeo Social Media Reacts: ‘ओ रोमियो’ पर लोगों के रिएक्शन

एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया और इसे 5 में से 4.5 स्टार्स दिए. फैन ने शाहिद कपूर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से स्क्रीन पर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया और शाहिद के साथ साथ ट्वीट में तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी के काम की भी सराहना की गई है और कहा गया है कि कलाकारों की पूरी टीम ने फिल्म को जोरदार बना दिया.

Shahid Kapoor New Movie: ‘ओ रोमियो’ कैसी है?

तो वहीं एक ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए और इसे एक दमदार गैंगस्टर रोमांस बताया. ट्वीट में कहा गया कि, शाहिद कपूर की बॉडी लैंग्वेज और भावुक सीन्स बेहतरीन थे, वहीं तृप्ति ने अपने किरदार में गरिमा और मजबूती बनाए रखी. यूजर ने यह भी बताया कि नाना पाटेकर ने भी कहानी में ट्विस्ट लाने का काम किया.

O Romeo Social Media Reacts: ‘तूफान की शुरुआत’ O Romeo

 O Romeo Fans Reaction
O Romeo Fans Reaction (Source: Social Media)

एक स्क्रीनिंग में शामिल हुए दर्शक के तीसरे ट्वीट में फिल्म को ‘तूफान की शुरुआत’ बताया गया. कहानी का खुलासा किए बिना, दर्शक ने कहा कि शाहिद कपूर का काम असाधारण था और दावा किया कि फिल्म के बारे में लोगों के बीच चर्चा फैलने पर ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाएगी.

 O Romeo Fans Reaction: ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग से कमाई

 O Romeo Fans Reaction
O Romeo Fans Reaction (Source: Social Media)

तो चलिए इस बीच, हम इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस के रुझान को भी देख लेते हैं. तो अगर ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म जोरदार धमाका करने वाली है. Sacnilk के अनुसार, O Romeo की एडवांस बुकिंग में 1.18 लाख से अधिक टिकट बिक चुकी हैं, जिससे रीजर्व सीटों को छोड़कर लगभग ₹3.27 करोड़ की कमाई हुई है. रीजर्व सीटों को शामिल करने पर, यह आंकड़ा काफी बढ़ने की उम्मीद है.

Star Cast: ‘ओ रोमियो’ का बजट और कास्ट

 O Romeo Fans Reaction
O Romeo Fans Reaction (Source: Social Media)

वहीं विशाल भारद्वाज के डायरेक्‍शन में बनी ‘ओ रोमियो’ के बजट की बात करें तो ये लगभग 60-65 करोड़ रुपये का रहा है. तो अगर ये फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर मजबूत कमाई करती है तो जल्द ही हिट होने के चांसेज हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट भी कमाल की है, तो इस वजह से हो सकता है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहे.

Read More: Funky फिल्म पर लोगों ने दिए बड़े ही अटपटे रिएक्शन, देखें X पर लेटेस्ट फैंस रिव्यू

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।