जेल में बंद इमरान खान की एक आंख 85 प्रतिशत खत्म, जानिए क्या है CRVO डिजीज

Summary :

Imran Khan Eyesight : पाकिस्तान के पूर्व प्राधानमंत्री रह चुके इमरान खान अगस्त 2023 से आदियाला जेल में बंद हैं। पिछले कुछ समय से उन्हे किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हे लेकर तरह तरह की खबरें आती रही हैं। अब एक जानकारी है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार 12 फरवरी को कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत का आकलन करने के लिए पाकिस्तानी सरकार को एक मेडिकल टीम गठित करनी होगी। Imran Khan Eyesight : मेडिकल जांच के आदेश खबर है कि इमरान खान ने नजर में कमजोरी की शिकायत की…

Imran Khan Eyesight : पाकिस्तान के पूर्व प्राधानमंत्री रह चुके इमरान खान अगस्त 2023 से आदियाला जेल में बंद हैं। पिछले कुछ समय से उन्हे किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हे लेकर तरह तरह की खबरें आती रही हैं। अब एक जानकारी है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार 12 फरवरी को कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत का आकलन करने के लिए पाकिस्तानी सरकार को एक मेडिकल टीम गठित करनी होगी।

Imran Khan Eyesight : मेडिकल जांच के आदेश

Imran Khan Eyesight
Imran Khan Eyesight (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

खबर है कि इमरान खान ने नजर में कमजोरी की शिकायत की है। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश याह्या अफरीदी ने कहा, “इमरान की सेहत का मुद्दा सबसे अहम है,” और साथ ही यह भी कहा कि “इसमें दखल देना जरूरी है।”

दो सदस्यीय बेंच पंजाब प्रांत में स्थित अदियाला जेल में खान की रहने की स्थिति से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने मेडिकल जांच के लिए 16 फरवरी की समय सीमा तय की है और यह भी कहा है कि 73 वर्षीय खान को लंदन में रहने वाले अपने बेटों से मिलने की इजाजत दी जानी चाहिए।

Pakistan Imran Khan : क्या कहा खान के वकील ने

Imran Khan Eyesight
Imran Khan Eyesight ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

खान के वकील सलमान सफदर ने इस हफ्ते की शुरुआत में खान से मुलाकात की थी। सफदर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि खान ने खून के थक्के के कारण अपनी दाहिनी आंख में 85% तक रोशनी खत्म होने की शिकायत की है। खान के बेटे करीम खान ने अपने पिता की बिगड़ती सेहत के लिए “सत्ताधारी शासन, सेना प्रमुख और उनके आदेशों, निगरानी और जिम्मेदारी को अंजाम देने वाले कठपुतलियों” को जिम्मेदार ठहराया।

करीम ने कहा, “हम मानवाधिकार संगठनों, कानूनी संस्थानों और लोकतांत्रिक देशों से इस उत्पीड़न का सामना करने और दोषियों को सजा दिलाने का आग्रह करते हैं।”

बता दें, इस्लामाबाद कोर्ट से 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से इमरान खान जेल में बंद हैं। खान अगस्त 2018 से अप्रैल 2022 में संसदीय विश्वास मत के जरिए पद से हटाए जाने तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। इमरान खान ने गिरफ्तार होने से पहले बताया था कि उन आर 85 अलग अलग मामले चल रहे हैं। जिसमें जमीन से जुड़े मामले, भ्रष्टाचार और सरकारी गिफ्ट बेचने के आरोप हैं। इमरान खान पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पीएम रहते हुए सरकारी जानकारी सार्वजनिक कर दी।

Imran Khan Jail : क्या है दावा

इमरान खान की पार्टी PTI ने पिछले महीने बताया था कि इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) नाम की बीमारी पाई गई है। पार्टी ने कहा था कि मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय में सही इलाज नहीं मिलने पर इमरान की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।

बता दें, CRVO आंख की सीरीअस बीमारी है। इसमें आंख के अंदर मौजूद रेटिना से खून बाहर ले जाने वाली मुख्य नस में ब्लॉकेज हो जाती है। रेटिना आंख का वह हिस्सा है, जो देखने का काम करता है। इस बीमारी का इलाज समय पर नहीं हुआ तो बीमारी स्थाई बन जाती है।

यह भी पढ़ें – भारत-रूस भाई- भाई, पाकिस्तान में मचेगी तबाही! 288 S-400 को India में मिली हरी झंडी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।