बॉलीवुड के गब्बर यानी अमजद खान के इंटरव्यू का विडियो हुआ वायरल, देखकर करेंगे सलाम

Summary :

अमजद खान का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है जिसमे अमजद के ऊपर सवालों की तीखी बौछार हो रही है पर अमजद ने जिस ख़ूबसूरती से उनके जवाब दिए है

भारत में फिल्म इंडस्ट्री से लोगों को खास लगाव है और बॉलीवुड सितारों की लोकप्रियता इस बात की मिसाल है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकार आये और गए पर उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसें है। अगर आप बॉलीवुड क्लासिक्स के शौक़ीन है तो आप बॉलीवुड अभिनेता अमजद खान को जरूर जानते होंगे।

अमजद खान

बॉलीवुड अभिनेता अमजद खान ने फिल्म शोले में गब्बर सिंह का कालजयी किरदार निभाया था जो हमेशा याद किया जायेगा लेकिन इस एक रोल के अलावा भी अमजद खान का रूतबा बॉलीवुड में बहुत ऊंचा था।

अमजद खान

फिल्म शोले में अमजद खान ने बॉलीवुड का अब तक का सबसे बेहतरीन विलेन का किरदार निभाया है लेकिन वो कभी भी एक ही तरह के किरदार में बंध कर नहीं रहे। उन्होंने फिल्मों में हर तरह के रोल निभाए है।

अमजद खान

भले ही लोग अमजद खान को उनके दमदार डायलॉग और खतरनाक विलेन की छवि के रूप में याद करते है पर आपको बता दें अमजद ने फिल्मों में कॉमेडी रोल , सीरियस रोल और करैक्टर रोल भी निभाए है और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लंबा अनुभव रहा।

अमजद खान

इन दिनों अमजद खान का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है जिसमे अमजद के ऊपर सवालों की तीखी बौछार हो रही है पर अमजद ने जिस ख़ूबसूरती से उनके जवाब दिए है उससे उनकी काबिलियत और प्रभावी शख्सियत साफ़ झलकती है।

अमजद खान

इस इंटरव्यू से उनके अंदर का इंसान भी समझा जा सकता है जो खुद को परदे पर हर किरदार में ऐसा ढलता है की दर्शक हैरान रह जाते है। आपको बता दें अमजद खान ने अभिनय के साथ साथ दो फ़िल्में भी प्रोड्यूस की थी।

अमजद खान

अमजद खान इस इंटरव्यू में कहते दिखाई दे रहे है की कुत्ते बिल्ली और सांपों की फ़िल्में चल जाती है पर अच्छी फ़िल्में नहीं चल पाती। इस बात से उन्होंने ये साफ़ किया की यहाँ अंदाजा लगा पाना मुश्किल है की कौन सी फिल्म चलेगी और कौनसी पिटेगी। इस पूरे इंटरव्यू में ये समझ आता है की अमजद खान एक बेहद प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के मालिक थे।

अमजद खान

27 जुलाई , साल 1992 में अमजद खान इस दुनिया को छोड़ कर चले गए पर उनका काम और पहचान हमेशा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में याद किये जायेंगे। आपको बात दें ये इंटरव्यू उनके निधन से करीब 5 साल पहले लिया गया था।

अमजद खान

देखिये अमजद खान के इंटरव्यू का वायरल विडियो : 

https://www.facebook.com/filmybyte.in/videos/2288684494734579/?t=616

अपनी भाभी को माँ की तरह सम्मान देते है ये 4 बॉलीवुड सितारे, बेहद कद्र करते है !

Desk Team