बॉलीवुड में अपनी जगह बनाती हुई और डे बाये डे खुद को निखारती हुई एक्ट्रेस ‘अलाया एफ’ यानी पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म यू-टर्न ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अलाया ने अपनी हाल ही में स्ट्रीम हुई फिल्म को लेकर मीडिया के साथ शूटिंग से जुड़े कई एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। अलाया ने इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट के साथ काम करने के अनुभव पर भी चर्चा की साथ ही अपने साथ हुई कुछ वाक्यों को भी साँझा किया।

यूटर्न की शूटिंग के दौरान सबसे कठिन सीन पर बात करते हुए अलाया ने बताया कि,”फिल्म का क्लाइमेक्स काफी मुश्किल था। इस सीन में काफी ज्यादा एक्शन था और मैंने इससे पहले कभी एक्शन सीन नहीं किए थे। ऐसे में इस तरह का क्लाइमेक्स शूट करना बेहद चैलेंजिंग था।”

जानिए वो वजह जिसने अलाया को भी कर दिया डरने पर मजबूर
.jpg)
फिल्म का क्लाइमेक्स शूट करते हुए आने वाली मुश्किलों के बारें में बात करते हुए अलाया ने कहा कि, “हमारी फिल्म का क्लाइमेक्स एक मेडिकल कॉलेज में शूट किया गया था. चंडीगढ़ के बाहर स्थित इस वीरान कॉलेज में 36 सालों कोई भी नहीं गया था. ये काफी अजीब भी था और देखा जाए तो डरावना भी. साथ ही वहां काफी बारिश भी होती थी. जिसके चलते ठंड भी बढ़ गई थी. ऐसे में रात के समय घंटों शूटिंग करना सभी के लिए चैलेंजिंग था. इससे मेरा शेड्यूल भी हेक्टिक बन गया था.”
45 दिनों तक चंडीगढ़ में चली थी शूटिंग
फिल्म यू टर्न की स्टार कास्ट पर बात करते हुए अलाया ने कहा कि, ‘सभी बहुत टैलेंटेड एक्टर्स हैं. सब काफी मजाकिया और विनम्र स्वाभाव के थे. ऐसे में फिल्म की शुरुआत से लेकर शूटिंग खत्म करने तक सभी चीजें काफी आसानी से पूरी हो गई. हमने 45 दिनों तक चंडीगढ़ में शूटिंग की. इस दौरान सभी के दिमाग में सिर्फ यू टर्न का ख्याल आता था. फिल्म की पूरी स्टार कास्ट सिर्फ यू टर्न के बारे में बात करती थी. एक से डेढ़ महीने तक सभी के दिलों, दिमाग और जुबान पर सिर्फ और सिर्फ यू टर्न ही थी।’


Download Android App
Download iOS App



