Social Media इन्फ्लुएंसर Orry की बढ़ी मुश्किलें, Drugs के मामले में जुड़ा नाम, क्या अब होगी जेल?

Summary :

Orry drugs case: बॉलीवुड पार्टियों और स्टार्स के बीच अपनी अगल ही पहचान बनाने वाले फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवतारमानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई ग्लैमरस इवेंट नहीं बल्कि 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में उनका नाम सामने आना है। बता दें, हाल ही में खबर सामने आई है कि मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ओरी को समन भेजा है। जानकारी के अनुसार, उन्हें गुरुवार यानी आज सुबह 10 बजे यूनिट के ऑफिस में पूछताछ के लिए आने के लिए कहा गया था। Orry drugs case:…

Orry drugs case: बॉलीवुड पार्टियों और स्टार्स के बीच अपनी अगल ही पहचान बनाने वाले फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवतारमानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई ग्लैमरस इवेंट नहीं बल्कि 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में उनका नाम सामने आना है। बता दें, हाल ही में खबर सामने आई है कि मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ओरी को समन भेजा है। जानकारी के अनुसार, उन्हें गुरुवार यानी आज सुबह 10 बजे यूनिट के ऑफिस में पूछताछ के लिए आने के लिए कहा गया था।

Orry drugs case: मुंबई पुलिस ने जारी किया समन

orry awatramani
Orry drugs case (Credit: Social Media)

सूत्रों के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ओरी को आधिकारिक रूप से तलब किया है। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस आधार पर उनका नाम इस बड़े ड्रग्स रैकेट से जुड़ा गया है। लेकिन इतना ज़रूर है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ANC फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक टिप्पणी करने से बच रही है।

Orry drugs case
Orry drugs case (Credit: Social Media)

बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स केस मुंबई की हालिया सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है, जिसमें लगभग 252 करोड़ रुपये की अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है। ऐसे में एक हाई-प्रोफाइल सोशल मीडिया स्टार का नाम इसमें सामने आना कई सवाल खड़े करता है और यही वजह है कि इंटरनेट पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

पहले भी विवादों में फंसा नाम

Orry drugs case
Orry drugs case (Credit: Social Media)

बता दें, ओरी पहले भी ऐसे ही विवादों में घिर चुके हैं। इसी साल मार्च में वह अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। ट्रिप के दौरान उन पर होटल में दारु पार्टी करने का आरोप लगा था, जिसके बाद काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। बता दें, कटरा और वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थानों पर शराब पीना पूरी तरह बैन है और ऐसा करना दंडनीय अपराध माना जाता है। उस समय सोशल मीडिया पर ओरी को जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया लेकिन अब ड्रग्स जैसे गंभीर मामले में उनका नाम जुड़ना एक बार फिर उनके ऊपर सवाल खड़े कर रहा है।

Orry net worth in 2025: क्यों हैं ओरी इतने पॉपुलर?

Orry net worth in 2025
Orry net worth in 2025  (Credit: Social Media)

वहीं बात की जाए की ओरी सोशल मीडिया पर इतने पॉपुलर क्यों है तो आपको बता दें, ओरी बॉलीवुड सेलेब्स के खास सर्कल का हिस्सा माने जाते हैं। वहीं उनकी सबसे बड़ी पहचान है, बड़े सितारों की पार्टियों में लगातार मौजूद रहना, उनका लग्ज़री लाइफस्टाइल और उनका अलग अंदाज़ वाला सिग्नेचर पोज ओरी को सबके बीच काफी पॉपुलर बनाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

इसके साथ ही ओरी को अक्सर जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, इब्राहिम अली खान और कई स्टारकिड्स के साथ देखा जाता है। हाल ही में, वह आर्यन खान की वेब सीरीज बेड्स ऑफ बॉलीवुड में भी एक छोटी सी झलक में दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई।

Social media influencer orry news: अब आगे क्या?

Social media influencer orry news
Social media influencer orry news (Credit: Social Media)

हालांकि अब एंटी-नारकोटिक्स सेल की पूछताछ इस केस की दिशा का पहला बड़ा कदम मानी जा रही है। यह साफ है कि इतनी बड़ी रकम के ड्रग्स मामले में किसी भी व्यक्ति का नाम सामने आना जांच को गंभीर बना देता है। क्या ओरी सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाए गए गवाह हैं या जांच में कुछ नया सामने निकल कर आता है, इस पर कुछ भी कमेंट करना जल्दबाजी हो सकती है। फिलहाल फैंस से लेकर आम लोग और सोशल मीडिया यूजर्स सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पूछताछ के बाद अब क्या खबर सामने आती है और क्या ओरी इस मामले को लेकर कोई कमेंट करते है या नहीं?

ये भी पढ़ें: Arrogance ने बर्बाद किया इन Actors का करियर, आज काम पाने के लिए खानी पड़ रही दर-दर की ठोकरे

Yashika Jandwani