Oscars 2026: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर बीती शाम कई बड़े बड़े सितारे नजर आए.. हॉलीवुड-बॉलीवुड के एक्टर्स से लेकर दुनिया भर के कई अरबपतियों ने अपने ग्लैमर से नेटिजन्स का दिल जीत लिया। इन्हीं में फैशन क्वीन ईशा अंबानी का नाम भी शामिल था, मुकेश और नीता अंबानी की लाडली बिटिया ईशा इस इवेंट के लिए पति आनंद पीरामल संग पहुंची थीं। ईशा अंबानी के फैशनेबल लुक्स की तारीफ अक्सर ही होती है, और ऑस्कर वाले लुक के साथ भी ईशा ने सबका दिल जीत लिया है। रेड कार्पेट पर एकदम ही बार्बी प्रिंसेस जैसी लग रही थीं, उन्होने गाउन पहना हुआ था।
Oscars 2026: Isha Ambani का ग्रैंड डेब्यू, मुकेश अंबानी की लाडली ने फ्लोरल विंटेज गाउन-पहन बिखेरा जलवा

98th ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए Isha Ambani ने बहुत ही खूबसूरत और एलीगेंट लुक वाला गाउन पहना हुआ था। ये स्ट्रैपलेस गाउन ईशा के फिजिक के साथ काफी कॉम्पलीमेंट कर रहा था। गाउन का कलर भी ईशा पर काफी सूट कर रहा था, वहीं स्टाइलिंग, मेकअप तो एक्सेसरीज सब कुछ परफेक्ट लग रहा था।
ऑस्कर्स के लिए ईशा अंबानी ने खास पीच कलर का ए लाइन गाउन पहना हुआ था। पीच सिल्क बेस वाले गाउन के साथ मल्टीकलर फूलों का डिजाइन अपने आप में ही खास लग रहा था। गाउन की बॉर्डर पर काला रंग भी बहुत उठाव ला रहा था। ईशा का ये ड्रेस मशहूर विदेशी फैशन हाउस Maison Valentino से लिया गया था। ये उनके फॉल 2006 के कूटोर कलेक्शन के स्ट्रैपलेस कॉलम का हिस्सा है। बेशक ही ये विंटेज और मॉडर्न फ्रेश फ्लोरल वर्क के गाउन का लुक ईशा पर बेहतरीन लग रहा था।
ईशा के फैंस हुए दीवाने

ईशा अंबानी के इस विंटेज लुक की काफी तारीफ हो रही है। वो स्टाइलिश गाउन में काफी एलिगेंट लगीं। एक शख्स ने उनकी तारीफ में लिखा, ‘ईशा किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं, वो काफी खूबसूरत हैं।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘वो अपने इस लुक से पूरी हॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘ईशा अंबानी ने अपनी अदाओं से हॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया है।’ इस तरह की तारीफों से वीडियो का कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।
Isha Ambani कौन हैं?

ईशा अंबानी भारत के सबसे अमीर, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की बेटी हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल से शादी की। इस जोड़े के 2022 में जुड़वां बच्चे हुए. ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वह रिलायंस जियो, रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीमों का भी हिस्सा हैं।


Download Android App
Download iOS App




