Oscars 2026: One Battle After Another ने ऑस्कर में रचा इतिहास, अपने नाम किये इतने अवार्ड, सामने आई पूरी विनर लिस्ट देखें

Summary :

Oscars 2026: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिलिस के मशहूर डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में इस साल कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ 16 नॉमिनेशन के साथ सबसे ज्यादा चर्चा में रही, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को 13 नॉमिनेशन मिले और इसने सबसे ज्यादा कैटेगरी में अवॉर्ड जीते भी। इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग यानी कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए।…

Oscars 2026: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिलिस के मशहूर डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में इस साल कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ 16 नॉमिनेशन के साथ सबसे ज्यादा चर्चा में रही, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को 13 नॉमिनेशन मिले और इसने सबसे ज्यादा कैटेगरी में अवॉर्ड जीते भी।

इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग यानी कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा नॉमिनेशन में गिलर्मो डेल टोरो की ‘फ्रेंकेंस्टीन’ और टिमोथी शैलामे की ‘मार्टी सुप्रीम’ भी प्रमुख दावेदारों में शामिल रहीं।

Oscars 2026: One Battle After Another ने ऑस्कर में रचा इतिहास

Oscars 2026
Oscars 2026( Source: Social Media)

ऑस्कर में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बड़ी जीत दर्ज की। फिल्म को कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स मिले थे. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बेस्ट फिल्म बनी। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर फैशन और ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिला। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर में अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचीं। उनके साथ उनके पति निक जोनास भी नजर आए। बेस्ट फिल्म कैटिगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की ब्लैक कॉमेडी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीत हासिल की है। इसने ‘सिनर्स’, ‘बुगोनिया’, ‘एफ1’, ‘फ्रैंकस्टीन’, ‘हैमनेट’, ‘मार्टी सुप्रीम’, ‘द सीक्रेट एजेंट’, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ और ‘ट्रेन ड्रीम्स’ को पीछे छोड़ दिया। इस तरह, फिल्म ने कुल 6 अवॉर्ड मिले और 2026 के ऑस्कर में धूम मचा दी।

 भारतीय फिल्म को नहीं मिला था नॉमिनेशन

इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल नहीं कर सकी है। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था, हालांकि वो दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं।

ऑस्कर विनर्स की लिस्ट

1. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
एमी मैडिगन (वीपन्स)- विनर

वुनमी मोसाकु (सिनर्स)

तियाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर)

एली फैनिंग (सेंटिमेंटल वैल्यूज)

इनगा इब्सडॉटर लिलीस (सेंटिमेंटल वैल्यूज)

2. बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म
के पॉप डेमन हंटर्स- विनर

आर्को

एलियो

लिटिल अमेली या द कैरेक्टर ऑफ रेन

जूटोपिया 2

3. बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म
द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स- विनर

बटरफ्लाई

फोर एवरग्रीन

रिटायरमेंट प्लान

द थ्री सिस्टर
4. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
फ्रैंकनस्टाइन (डेबोरा लिन स्कॉट)- विनर

अवतार फायर एंड ऐश

हैमनेट

मार्टी सुप्रीम

सिनर्स

5. बेस्ट कास्टिंग
वन बैटल आफ्टर अनदर- विनर

द सीक्रेट एजेंट

सिनर्स

हैमनेट

मार्टी सुप्रीम

6. बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा- विनर

बशर्स स्टेन

ए फ्रेंड ऑफ डोरोथी

जेन ऑस्टिन्स पीरियड ड्रामा

टू पीपल एक्सचेंजिंग साल्विया

7. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)- विनर

डेलरॉय लिन्डो (सिनर्स)

स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यूज)

बेनिसियाओ डेल टोरो (वन बैटल आफ्टर अनदर)

जैकब इलोर्डी (फ्रैंकनस्टाइन)

8. मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग
फ्रैंकनस्टाइन (माइक हिल, जॉर्डन सैम्युएल और क्लिओना फरी)- विनर

कोकुहो (क्योको तोयोकावा, नाओमी हिबिनो, और टडाशी निशिमात्सु)

सिनर्स (केन डिआज, माइक फोनटेंन और शुनिका टेरी)

द स्मैशिंग मशीन (काजु हीरो, ग्लेन ग्रिफिन और बोएरन रेहबिन)

द अगली स्टेप सिस्टर (थॉमस फोल्डबर्ग और एनी कैथेरिन सौरबर्ग)

9. बेस्ट ओरिजिनल स्कोर

सिनर्स (लड्विग गोरेन्सन)- विनर

बुगोनिया (जर्स्किन फेंड्रिक्स)

फ्रैंकनस्टाइन (एलैक्जेंडर डिस्प्लेट)

हैमनेट (मैक्स रिश्टर)

वन बैटल आफ्टर अनदर (जॉनी ग्रीनवुड

10. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म
मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन- विनर

द अलबामा सॉल्यूशन

कम सी मी इन द गुड लाइट

कटिंग थ्रू रॉक्स

द परफेक्ट नेबर

11. बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले
वन बैटल आफ्टर अनदर- विनर

हैमनेट

ट्रेन ड्रीम्स

बुगोनिया

फ्रैंकनस्टाइन

12. बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
सिनर्स- विनर

मार्टी सुप्रीम

सेंटिमेंटल वैल्यूज

ब्लू मून

इट वॉज जस्ट एन एक्सिडेंट

कब और कहां देखें ऑस्कर्स 2026?

Oscars 2026( Source: Social Media)
Oscars 2026( Source: Social Media)

15 मार्च 2026 को लॉस एंजेलिस में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन होना है। भारत में इस ग्रैंड अवॉर्ड फंक्शन को आप सोमवार, 16 मार्च 2026 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट से देखना शुरू कर सकते हैं। इसे आप जियो प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। अगर आप इसे टीवी पर देखना चाहते हैं तो स्टार मूवीज पर सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर इसे ऑन एयर भी देखा जा सकता है। अगर किसी कारण आपने इस ग्रैंड इवेंट मिस कर दिया है तो आप अगले दिन यानी 16 मार्च 2026 को स्टार मूवीज पर रात 9 बजे से इसका रिपीट टेलिकास्ट देख सकते हैं।

Also Read: Dhurandhar 2 की कहानी का Blueprint आया सामने, आरी आरी गानें ने Expose किया हमजा का मिशन!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।