104 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल, फिर भी इन देशों में मिल रहा है ₹2 रुपये में पेट्रोल, जानें कहां मिलता है सबसे सस्ता ?

Summary :

Cheapest Petrol Rate in World: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ ही ईरान ने होमुर्ज समुद्री गलियारा बंद कर दिया गया है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उबाल दर्ज किया गया है और कच्चा तेल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जंग के बीच तेल डिपो और रिफाइनरी कंपनियों को भी निशाना बनाया जा रहा है, वहीं अमेरिका द्वारा ईरान के खार्ग द्वीप पर मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले किए जाने के कारण सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद दुनिया में…

Cheapest Petrol Rate in World: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ ही ईरान ने होमुर्ज समुद्री गलियारा बंद कर दिया गया है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उबाल दर्ज किया गया है और कच्चा तेल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जंग के बीच तेल डिपो और रिफाइनरी कंपनियों को भी निशाना बनाया जा रहा है, वहीं अमेरिका द्वारा ईरान के खार्ग द्वीप पर मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले किए जाने के कारण सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई।

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद दुनिया में हलचल मच गई है लेकिन कई ऐसे देश भी है जहां आज भी पेट्रोल डीजल सस्ते दाम में मिल रहा है। जानते है इन सभी देशों में पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में..

Cheapest Petrol Rate in World: लिबिया में पेट्रोल सबसे सस्ती कीमत में

कच्चे तेल के निर्यात मामले में सऊदी अरब, इराक, कुवैत, यूएई, ईरान और वेनेजुएला दुनिया का बेताज बादशाह है और कई देशों में कच्चे तेल की सप्लाई करते है। लिबिया में पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ती कीमत में मिलता है और यहां 0.024 डॉलर प्रति लीटर मिलता है। भारतीय रुपयों के अनुसार यहां सिर्फ 2 रुपये से 2.5 रुपये तक कीमत में पेट्रोल मिल जाता है क्योंकि यहां सरकार भारी सब्सिडी देती है और टैक्स भी कम लगाया जाता है।

Cheapest Petrol Price in World in Rupees: तनाव के बीच भी भारी छूट

Cheapest Petrol Rate in World
Cheapest Petrol Rate in World (Source: Social Media)

लीबिया के बाद ईरान में भी सबसे कम कीमत पर लगभग 2.5 प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है। तनाव के बीच भी भारी छूट दी गई है जिससे कीमत पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा है और तीसरे नंबर पर वेनेजुएला में भी पेट्रोल डीजल की कीमत बहुत कम है। वहीं भारत में क्रूड ऑयल आयात करना पड़ता है और केंद्र-राज्य सरकार के टैक्स के बाद ट्रांसपोर्टेशन और रिफाइनिंग लागत भी ज्यादा आती है जिसके  बाद पेट्रोल की कीमत बढ़ जाती है।

Petrol Diesel Price Today: 104 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल

Cheapest Petrol Rate in World
Cheapest Petrol Rate in World (Source: Social Media)

सुबह लगभग 10:25 बजे, ब्रेंट क्रूड 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.87 डॉलर प्रति बैरल पर था। ईरान के तेल निर्यात के लिए महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले बाद, आईआरजीसी ने इजरायल और अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत पिछले सप्ताह लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 119.50 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गई – जो रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद के स्तर के बराबर है और फिर 103 डॉलर प्रति बैरल से थोड़ा ऊपर स्थिर हो गई।

Trump Warning to Iran: ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों के आवागमन को बाधित करता है, तो द्वीप पर स्थित ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर और हमले हो सकते हैं। ट्रंप ने अन्य देशों से फारस की खाड़ी के तेल और गैस आपूर्ति को वैश्विक बाजारों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा में मदद करने की मांग की है।

ALSO READ: होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप ने मांगी 7 देशों से मदद! वॉरशिप तैनात करने की अपील, NATO को भी चेताया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।