खुशखबरी! दिल्ली-NCR वालों को जहरीली हवा से मिली राहत, बारिश के बाद 97 पंहुचा AQI

Summary :

Delhi Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में बेमौसम बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। सोमवार को एयर क्वालिटी घटकर ग्रीन जोन में पहुंच गई है। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई (AQI) 97 पर दर्ज किया गया। इसे बहुत संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली में बारिश की वजह से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक के कण कम हो गए हैं। इससे लोगों को वायु प्रदूषण से क उच्च राहत मिली है। अगर आज पूरे दिनभर औसत AQI ‘संतोषजनक श्रेणी में बना रहा, तो साल का ये पहले दिन होगा जब AQI इस…

Delhi Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में बेमौसम बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। सोमवार को एयर क्वालिटी घटकर ग्रीन जोन में पहुंच गई है। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई (AQI) 97 पर दर्ज किया गया। इसे बहुत संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली में बारिश की वजह से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक के कण कम हो गए हैं। इससे लोगों को वायु प्रदूषण से क उच्च राहत मिली है। अगर आज पूरे दिनभर औसत AQI ‘संतोषजनक श्रेणी में बना रहा, तो साल का ये पहले दिन होगा जब AQI इस श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।

Delhi Air Quality: दिल्ली में कहां और कितनी बारिश हुई

Delhi Air Quality
Delhi Air Quality (Source: Social Media)

दिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 0.4 mm, लोधी रोड पर 0.5 mm और आयानगर में 0.8 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम और रिज में बहुत हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद से शहर के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रविवार को गर्मी से राहत मिली। आज सुबह भी मौसम में ठंडक का एहसास बना रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Delhi Weather: दिल्ली में फिर होगी बारिश

Delhi Weather
Delhi Weather (Source: Social Media)

मौसम विभाग के अनुसा, अगले 2-3 दिनों में दिल्ली में बादलों की आवाजही बनी रहेगी। बुधवार, 18 मार्च को फिर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान फिर बढ़ सकता है। लेकिन अभी पश्चिमी विक्षोभ के असर से लोगन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है।

AQI का वर्गीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार…

AQI रेंज श्रेणी
0 – 50 अच्छा
51 – 100 संतोषजनक
201 – 300 खराब
301 – 400 बहुत खराब
401 – 500 गंभीर

यह भी पढ़ें: अब नहीं होगी गैस की किल्लत! आज भारत पहुंचेगा LPG टैंकर ‘शिवालिक’, Middle East संकट में मोदी-ईरान की दोस्ती ने दिखाया दम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।