अब नहीं होगी गैस की किल्लत! आज भारत पहुंचेगा LPG टैंकर ‘शिवालिक’, Middle East संकट में मोदी-ईरान की दोस्ती ने दिखाया दम

Summary :

India LPG Tanker Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया है। यहां से होकर दुनिया के कई देशों में तेल और गैस पहुंचती है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप नाटो सहयोगियों से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज फिर से खोलने में अमेरिका की मदद करने के लिए कह रहे हैं। दूसरी तरफ भारत बिना किसी मशक्कत के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से LPG टैंकर ला रहा है। India LPG Tanker Strait of Hormuz: भारत आ रहे हैं भा दो LPG टैंकर जहाज मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी…

India LPG Tanker Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया है। यहां से होकर दुनिया के कई देशों में तेल और गैस पहुंचती है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप नाटो सहयोगियों से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज फिर से खोलने में अमेरिका की मदद करने के लिए कह रहे हैं। दूसरी तरफ भारत बिना किसी मशक्कत के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से LPG टैंकर ला रहा है।

India LPG Tanker Strait of Hormuz: भारत आ रहे हैं भा दो LPG टैंकर जहाज

LPG Tanker Shivalik
LPG Tanker Shivalik 2026 (Source: Social Media)

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर जहाज शिवालिक और नंदा देवी सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में एलपीजी की बड़ी खेप भारत लाई जा रही है। संवेदनशील माने जाने वाले इस समुद्री रास्ते को पार कराने में ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों का सहयोग मिला। भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की मंजूरी हाल ही में भारतीय और ईरानी नेतृत्व के बीच हुई बातचीत के बाद दी गई थी।

भारत और ईरान के बीच अच्छे संबंध हैं, यही वजह है कि जहां ईरान ने दूसरे देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया था, इसके बावजूद भारत को राहत है। 15 मार्च को भारतीय ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर ‘जग लाड़की’ यहां से सुरक्षित बाहर निकल आया था। अब आज और मंगलवार को भी यहां से एक-एक टैंकर भारत आने वाला है।

Indian Navy Escorts LPG Tankers: कच्चा तेल लोड करने के दौरान टर्मिनल पर हमला

LPG Tanker Nanda Devi
LPG Tanker Nanda Devi (Source: Social Media)

भारत सरकार ने बताया कि 14 मार्च 2026 को जब भारतीय जहाज ‘जग लाड़की’ फुजैराह में कच्चा तेल लोड कर रहा था, उस सोरेन टर्मिनल पर हमला हुआ। इस खतरे के बावजूद, जहाज रविवार सुबह करीब 10:30 बजे (IST) लगभग 80,800 टन मुरबन कच्चे तेल के साथ सुरक्षित रवाना हो गया है।

Middle East Crisis: आज पहुंचने वाला है ‘शिवालिक’

शनिवार को भी भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर- ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज सुरक्षित रवाना हो गए है। ये दोनों जहाज लगभग 92,712 टन LPG लेकर भारत की ओर आ रहे हैं।  ‘शिवालिक’ के आज यानी 16 मार्च को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। वहीं, ‘नंदा देवी’ 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है। ये दोनों जहाज उन 24 पोतों में शामिल थे, जो युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और करीब 60% एलपीजी आयात करता है। अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों से पहले भारत के कुल तेल आयात का लगभग आधा हिस्सा, जबकि एलपीजी आयात का 85-90 प्रतिशत सऊदी अरब और UAE जैसे देशों से आता था।

यह भी पढ़ें: इजरायल का ट्रिपल अटैक, लेबनान, तेहरान और गाजा में किए ताबड़तोड हमले, गर्भवती महिला, बच्चे समेत 12 फिलिस्तीनियों की मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।