OTT Releases May 2026: डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस हफ्ते धमाका मचाने के लिए कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज हो रही हैं। Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar और Zee5 जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को जबरदस्त कंटेंट का डबल डोज मिलने वाला है। कहीं स्पाई थ्रिलर की दुनिया है तो कहीं इमोशन, कॉमेडी और क्राइम ड्रामा का तड़का। इस वीकेंड OTT लवर्स के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज तैयार है, जो हर मूड को पूरा करेगा। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की बड़ी रिलीज़ के बारे मे..
OTT Releases May 2026: स्पाई थ्रिलर और एक्शन का डबल धमाका , ‘Citadel Season 2’ और ‘Dacoit’ ने मचाई हलचल

इस हफ्ते का सबसे बड़ा रिलीज है Amazon Prime Video पर आई ‘Citadel Season 2’, जो 6 मई 2026 को रिलीज हुई, जिसमें एक बार फिर Priyanka Chopra Jonas और Richard Madden अपने हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन के साथ लौट आए हैं। कहानी इस बार और ज्यादा खतरनाक मिशनों और ग्लोबल साजिशों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे दर्शकों का रोमांच और बढ़ गया है।
इसके साथ ही ‘Dacoit: A Love Story’ भी चर्चा में बना हुआ है। Adivi Sesh और Mrunal Thakur स्टारर यह फिल्म प्यार और बदले की कहानी को क्राइम थ्रिलर के साथ जोड़ती है। फिल्म में इमोशन और एक्शन का ऐसा मिक्सचर है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
Dacoit 8 May 2026: एक्शन और ड्रामा का डबल झटका

‘Dacoit: A Love Story’ इस हफ्ते 8 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में Adivi Sesh और Mrunal Thakur की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। कहानी प्यार, धोखे और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक एक्स-कैदी अपने पुराने रिश्तों और सच्चाई की तलाश में लौटता है। फिल्म में रोमांस और क्राइम थ्रिलर का जबरदस्त मिक्सचर है।
Lukkhe 8 May 2026: म्यूजिकल ड्रामा का नया रंग

सबसे फेमस रिलीज में से एक ‘Lukkhe’ भी 8 मई 2026 को Amazon Prime Video पर आई है। यह फिल्म चंडीगढ़ के रैप सीन की दुनिया पर आधारित है, जहां संगीत और संघर्ष साथ चलते हैं।
Main Cast :
- King (MC Badnaam) -डेब्यू
- Raashii Khanna (Gurbani)
- Palak Tiwari (Sanober)
- Lakshvir Singh Saran
डायरेक्टर: Himank Gaur
यह फिल्म म्यूजिक, एक्शन और इमोशन का नया मिक्सचर पेश करती है।
Vaazha 2 8 May 2026: कॉमेडी और इमोशन का तड़का

मलयालम इंडस्ट्री की हिट फिल्म ‘Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros’ भी 8 मई 2026 को JioHotstar पर स्ट्रीम हो चुकी है।यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी दिखाती है जो स्कूल लाइफ से लेकर जीवन के स्ट्रगल तक एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ इसमें इमोशन का भी गहरा असर है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
Dhurandhar The Revenge: OTT रिलीज (15 मई 2026)

सबसे बड़ा धमाका है Ranveer Singh और Aditya Dhar की फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’, जो अब OTT पर आ रही है।
रिलीज डेट: 15 मई 2026
यह फिल्म अपनी थिएटर सक्सेस के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री ले रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 15 मई के आसपास अवेलेबल होगी, और फैंस इसे घर बैठे देख सकेंगे। यह फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब OTT पर भी धमाका करने को तैयार है। कहानी एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और रिवेंज ड्रामा पर बेस्ड है, जिसमें Ranveer Singh का दमदार और इंटेंस अवतार देखने को मिलता है। फिल्म में इमोशन, थ्रिल और एक्शन का जबरदस्त मिक्सचर है, जो इसे एक पावरफुल एंटरटेनमेंट पैकेज बनाता है।


Download Android App
Download iOS App




