EXPOSED: पलाश मुच्छल को लेकर वायरल दावा और स्मृति मंधाना की शादी टूटने की 1 चौंकाने वाली हकीकत

Summary :

Palash Muchhal Controversy: बॉलीवुड म्यूजिशियन पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका म्यूजिक नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा विवाद है। सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर यह दावा किया जा रहा है कि महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी इसलिए टूटी क्योंकि पलाश को शादी के दिन किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। Palash Muchhal Controversy: विज्ञान माने का नाम लेकर फैलाई गई अफवाह इन वायरल खबरों में स्मृति मंधाना के करीबी दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर विज्ञान माने का नाम लिया गया। दावा किया गया कि विज्ञान…

Palash Muchhal Controversy: बॉलीवुड म्यूजिशियन पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका म्यूजिक नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा विवाद है। सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर यह दावा किया जा रहा है कि महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी इसलिए टूटी क्योंकि पलाश को शादी के दिन किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था।

Palash Muchhal Controversy: विज्ञान माने का नाम लेकर फैलाई गई अफवाह

Palash Muchhal Controversy
Palash Muchhal Controversy ( Source : Social Media )

इन वायरल खबरों में स्मृति मंधाना के करीबी दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर विज्ञान माने का नाम लिया गया। दावा किया गया कि विज्ञान माने ने खुद इस बात का खुलासा किया है। हालांकि, जब इस मामले की सच्चाई सामने आई तो कहानी पूरी तरह बदलती नजर आई।

Fact Check: विज्ञान माने ने किया दावे से इनकार

Fact Check
Fact Check ( Source : Social Media )

विज्ञान माने ने साफ तौर पर इन खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने को लेकर कोई बयान नहीं दिया। उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर झूठी बातें फैलाई जा रही हैं।

Palash Muchhal Caught With Another Girl: धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है असली विवाद

Palash Muchhal Caught With Another Girl
Palash Muchhal Caught With Another Girl ( Source : Social Media )

दरअसल, पलाश मुच्छल पर विज्ञान माने ने करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिसको लेकर मामला चर्चा में आया। इसी विवाद के बीच शादी टूटने की वजह को लेकर भी अफवाहें उड़ने लगीं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

Palaash Muchhal Reaction: शादी कैंसिल होने की असली वजह अब भी निजी

Palaash Muchhal Reaction
Palaash Muchhal Reaction ( Source : Social Media )

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी पिछले साल होने वाली थी, लेकिन किन कारणों से यह रिश्ता टूटा, इस पर दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में ‘रंगे हाथों पकड़े जाने’ जैसे दावे पूरी तरह मिसलीडिंग और उनकंफर्म्ड  हैं।

Read More: Border 2 Day 1 Box Office Record: बॉर्डर 2 ने पहले ही दिन ‘धुरंधर’ को किया पस्त, बॉक्स ऑफिस पर Sunny Deol की दमदार वापसी…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।