‘पंचायत’ एक्टर आसिफ खान ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। आसिफ ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
‘पंचायत’ सीरीज ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज है। इस वेब शो के हर किरदार को फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं सीरीज में दामाद जी यानी गणेश के किरदार में आसिफ खान ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी।
वह पंचायत के दामाद बनकर मशहूर हुए थे। वहीं आसिफ खान अब असल जिंदगी में भी दामाद बन गए हैं। दरअसल एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जेबा से शादी कर ली है।
पंचायत के दामाद जी यानी आसिफ खान ने 10 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड जेबा से शादी कर ली थी। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में आसिफ अपनी मोहब्बत जेबा को जीवनसाथी बनाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में न्यूली मैरिड कपल खूब मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है।
आसिफ ने अपनी शादी में पत्नी जेबा पर खूब प्यार भी लुटाया। इस तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी का माथा चूमते नजर आ रहे हैं। निकाह के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी को गले भी लगाया।
दोनों की खुशी बता रही है कि उन्हें इस दिन का कितनी बेसब्री से इंतजार था। इस तस्वीर में आसिफ अपनी पत्नी के साथ खुशी से डांस करते नजर आ रहे हैं।
लुक की बात करें तो आसिफ ने अपने निकाह पर सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। वहीं, ज़ेबा पिंक लहंगे में दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखीं।
निकाह के दौरान आसिफ ने अपनी पत्नी को गोद में लिए अपने दोस्तों के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। वहीं, फैंस पंचायत एक्टर को शादी की खूब बधाई दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App













