Panchayat 5 इस दिन होगी रिलीज़, जानें नए सीज़न में क्या होगा नया?

Summary :

Panchayat Season 5 Release Date: OTT की दुनिया में अपनी एक अलग कहानी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सीरिज़ Panchayat ने अपनी सादगी, संवेदना और ग्रामीण भारत की आत्मा को एक वैश्विक पहचान दिलाई है. इस सीरिज़ को लेकर आए दिन दर्शकों के बीच कुछ ना कुछ गॉसिप्स होती रहती हैं. वो बात अलग है कि सीरिज के नए सीज़न को आने में काफी लंबा वक्त लग जाता है, जो कि दर्शकों की बेसब्री को और भी ज्यादा बढ़ा देता है. आपको बता दें कि इस सीरिज का पहला सीज़न 3 अप्रैल 2020 को रिलीज़ हुआ था,…

Panchayat Season 5 Release Date: OTT की दुनिया में अपनी एक अलग कहानी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सीरिज़ Panchayat ने अपनी सादगी, संवेदना और ग्रामीण भारत की आत्मा को एक वैश्विक पहचान दिलाई है. इस सीरिज़ को लेकर आए दिन दर्शकों के बीच कुछ ना कुछ गॉसिप्स होती रहती हैं. वो बात अलग है कि सीरिज के नए सीज़न को आने में काफी लंबा वक्त लग जाता है, जो कि दर्शकों की बेसब्री को और भी ज्यादा बढ़ा देता है. आपको बता दें कि इस सीरिज का पहला सीज़न 3 अप्रैल 2020 को रिलीज़ हुआ था, जबकि दूसरा सीज़न दर्शकों को करीब दो साल बाद 18 मई 2022 में देखने को मिला.

Panchayat Season 5 Release Date: पहले के सीज़न कब हुए थे रिलीज़

Panchayat Season 5 Release Date
Panchayat Season 5 Release Date (Source: Social Media)

वहीं अगर तीसरे सीज़न की बात करें तो ये करीब 28 मई 2024 को रिलीज़ हुआ था. हालांकि चौथा सीज़न फैंस के लिए जल्दी रीलिज कर दिया गया था, जो कि 24 जून 2025 को आया था. इसके बाद मेकर्स ने ये नोटिस किया कि चौथे सीजन के बाद लोगों की व्यूअरशिप बहुत ज्यादा आने लगी थी. क्योंकि इसे बिते तीन सीज़न के मुकाबले जल्दी रिलीज किया गया था.

Panchayat Season 5 Kab Release Hoga: सीज़न 4 को कैसा मिला था रिस्पॉन्स

ऐसे में Season 4 ने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग व्यूअरशिप दर्ज की और भारत ही नहीं, बल्कि 180 से ज्यादा देशों में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ऐसे में बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखने के बाद Prime Video India के Director & Head of Content Licensing मनीष मेंघानी ने Season 4 की रिलीज़ के दौरान कहा कि ‘स्थानीय कहानियां भी वैश्विक स्तर पर गूंज सकती हैं’. उनका कहना ये था कि, पहले हफ्ते में ही मिले इंटरनेशनल रिस्पॉन्स ने इस सीरीज़ को डिजिटल स्पेस में एक नया बेंचमार्क दे दिया.

Panchayat New Season: सीज़न 5 की राइटिंग हुई शुरू

Panchayat Season 5 Release Date
Panchayat Season 5 Release Date (Source: Social Media)

वहीं, TVF के प्रेसिडेंट विजय कोशी ने Panchayat को अपने लिए एक ‘इमोशनल जर्नी’ बताया था. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा था कि ग्रामीण भारत की बारीकियों और मानवीय रिश्तों को सादगी के साथ दिखाना इस शो की सबसे बड़ी ताकत है. इसी बीच अब दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि Panchayat Season 5 पर काम शुरू किया जा चुका है. एक्ट्रेस Sanvikaa ने भी ये कन्फर्म किया है कि सीज़न 5 की राइटिंग शुरू हो गई है, आपको बता दे कि सान्विका ने शो में रिंकी का किरदार निभाया था.

Panchayat Story Update: क्या होगी आगे की कहानी

Panchayat Season 5 Release Date
Panchayat Season 5 Release Date (Source: Social Media)

Sanvikaa के अनुसार, “Panchayat Season 5 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर सब कुछ सही रहा तो सीज़न 5 mid-2026 यानी मई-जून 2026 तक रिलीज़ हो सकता है.” वहीं अगर कहानी को लेकर बात करें तो Season 5 में सचिव जी यानि अभिषेक त्रिपाठी के सामने बड़ा मोड़ आने वाला है. CAT की परीक्षा पास करने के बाद उनके सामने शहर की नौकरी और फुलेरा गांव के बीच चुनाव की चुनौती होगी. वहीं रिंकी के साथ भी वो अपने इमोशनल कनेक्शन को और मजबूत होता देखेंगे. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि सीज़न 5 के शुरू होते ही इसे क्या पिछले सीजन से ज्यादा व्यूअरशिप मिल पाती है या नहीं.

Read More: Ajaz Khan का MMS देखकर भड़के फैंस, इस इन्फ्लुएंसर के साथ भी एक्टर बनाना चाहते थे रिश्ता

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।