Mana Shankara Vara Prasad Garu BO collection day 9: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की नई फिल्म मना शंकर वर प्रसाद गारू 12 जनवरी को संक्रांति के मौके पर रिलीज़ हुई और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने पहले दिन 41.60 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें रविवार के पेड प्रीव्यू से 9.35 करोड़ और सोमवार को 32.25 करोड़ शामिल थे।
Mana Shankara Vara Prasad Garu BO collection day 9: पहले हफ्ते में भी बनी मजबूत पकड़

फिल्म ने पहले हफ्ते में अपनी रफ्तार बरकरार रखी और भारत में 157.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड इसका कुल कलेक्शन 222.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
Mana Shankara Vara Prasad Garu दूसरे हफ्ते में भी कमाई का सिलसिला

- 8वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी हुई और 8 करोड़ रुपये रही, जिससे कुल घरेलू कलेक्शन 165.90 करोड़ रुपये हो गया।
- दिन 9 पर फिर किया कमाल
- 9वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब इसका कुल घरेलू कलेक्शन 171.65 करोड़ रुपये हो गया।
Mana Shankara Vara Prasad Garu Box office में ‘द राजा साब’ की हालत खराब

वहीं, प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। 20 जनवरी को यह फिल्म 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और सिर्फ 73 लाख रुपये ही कमा सकी। वहीँ, चिरंजीवी की फिल्म उसी दिन 5.75 करोड़ रुपये कमा गई, जो ‘द राजा साब’ से लगभग 8 गुना ज्यादा है।
स्टार कास्ट और फिल्म के बारे में

अनिल रविपुडी निर्देशित इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, ज़रीना वहाब, हर्ष वर्धन, सचिन खेडेकर, शरत सक्सेना और श्रीनिवास रेड्डी अहम रोल में हैं। वहीं, वेंकटेश दग्गुबाती फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो करते दिखे।


Download Android App
Download iOS App




