बंगाली अभिनेत्री पाओली डैम ने फिल्म हेट स्टोरी से बॉलीवुड में चर्चाएं बटोरी थीं। इस फिल्म में उनकी बोल्डनेस ने हलचल मचाई थी। एक बार फिर वह चर्चाओं में है। बता दें कि पिछले महीने गुवाहाटी के एक रेस्टाेरेंट मालिक अर्जुन देब से बंगाली रीति रिवाजों के साथ उसकी शादी हुई थी।
हाल ही में यह कपल अपना हनीमून मनाने स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में पहुंचे थे। रोमांस के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक यह जगह इनके लिए मुसीबत में बदल गई। दरअसल, भारी स्नो फॉल की वजह से स्की रेजॉर्ट में रिजॉर्ट में वे ठहरे थे उनका कनेक्शन दुनिया से पूरी तरह कट गया। बर्फबारी की वजह से रेलवे ट्रैक तक के रास्ते बंद हो गए। ऐसे में दोनों को हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित जगह ले जाया गया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



