Parineeti Chopra और Raghav Chadha का हो गया रोका? इस महीने में हो सकती है कपल की शादी!

Summary :

खबरें तो ऐसी आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस साल अक्टूबर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधेंगे। इतना ही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति का रोका भी हो चुका है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का नाम इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। इनकी लवलाइफ के चर्चे अब हर जगह सुनाई दे रहे हैं। अक्सर मीडिया इस कपल को एक-साथ अपने कैमरा में कैद कर लेता है। वहीं, हाल ही में इनकी सगाई को लेकर कुछ कयास लगाए जा रहे थे। मगर अब परिणीति और राघव की शादी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। 
खबरें तो ऐसी आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति का रोका भी हो चुका है। इन दोनों के परिवारों ने मिलकर इस फंक्शन को ऑर्गेनाइज किया था। इन दोनों की सगाई की खबर सुनकर फैंस हैरान हो सकते हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स तो फिलहाल यही दावा कर रही हैं। इसके अलावा कपल की शादी को लेकर क्या अपडेट्स है ये भी जान लेते हैं। 
सोर्सेज की मानें तो, इस साल अक्टूबर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधेंगे। इस वक़्त तो कपल अपने-अपने काम में काफी बिजी चल रहे हैं। लेकिन अपनी वर्क कमिटमेंट्स से फ्री होकर इस साल के अंत तक ये दोनों शादी कर सकते हैं।
हालांकि, शादी की खबरों पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। न तो कपल ने और न ही उनके परिवार वालों ने इस खबर को अभी तक कन्फर्म किया है। दोनों ने अभी तक शादी और अफेयर की खबरों पर चुप्पी बनाई हुई है। 
वहीं, परिणीति की शादी में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा शामिल होगी या नहीं, इसपर भी कयास लगाए जा रहे हैं। दावा किया गया है कि परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। दरअसल 27 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर तक Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल होने वाला है। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा इंडिया आएंगी क्योंकि वो इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। ऐसे में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी भी करीब उसी समय पर हो सकती है।

Desk Team