बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति
चोपड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल
मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है। परिणीति को बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्री कहा
जाता है। एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह
देसी अवतार में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। उनके वीडियो पर फैंस
मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने दोस्तों संग की मस्ती
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने दोस्तों संग जमकर मस्ती की। जिसका वीडियो
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने
दोस्तों के साथ जमीन पर बैठकर पिज्जा खाते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस
ब्लैक कलर के गाउन पहने जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके दो दोस्त
भी दिख रहे हैं।
परिणीति ने दिलाई कॉलेज के दिनों की याद
परिणीति के इस वीडियो ने सब को एक बार फिर स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद
ताजा कर दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘रेड कार्पेट के बाद अपनी हील्स खोल दो, गले लगाओ, गले लगाओ, हंसो और अपने चेहरे को पिज्जा से भर दो। एक ही
रास्ता मुझे पता है।‘ इस वीडियो को फैंस काफी लाइक कर रहे है और
एक्ट्रेस के इस देसी अवतार की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
फैंस ने किए ऐसे कॉमेंट
वीडियो पर फैंस एक के बाद एक कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैम आपको ऐसा करते देख कॉलेज के दिनों की याद आ गई.. हम भी
दोस्तों संग ऐसे ही मजे करते थे।‘ वहीं एक दूसरे
यूजर ने लिखा, ‘परिणीति मैम ये आप हो
देखकर विश्वास नहीं हो रहा।‘ इसी तरह बाकि
फैंस ने भी हैरानी जताते हुए वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए है।
परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें
परिणीति चोपड़ा जल्द ही सूरज बड़जात्या की ‘ऊंचाई‘ में नजर आएंगी। इस फिल्म में परिणीति के साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता अहम रोल में नजर आने
वाले हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ एक अनटाइटल फिल्म
में दिखने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App










