कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि टीवी शो कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान ने सीरियल छोडऩे की सलाह मना ली है। हालांकि पार्थ ने ‘कसौटी जिंदगी के 2’ शो छोडऩे का कोई अभी तक ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है,परंतु यह चर्चा हर जगह हो रही है शो में लीड रोल प्ले कर रहे अनुराग बासु अब इस शो से जल्द ही किनारा कर लेंगे। वहीं अब कुछ नई खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पार्थ ने बॉलीवुड फिल्म के लिए टीवी इंडस्ट्री को बाय-बाय कहा है।

जी हां एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्टर पार्थ के हाथ बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म लगी है और शायद इसी वजह से एक्टर चर्चित शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ को छोडऩे का फैसला लिया है। इतना ही नहीं खबर यह भी है कि पार्थ समथान ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है और अपने इस प्रॉजेक्ट को लेकर एक्टर काफी ज्यादा खुश हैं।

फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में आ सकते हैं नजर?
बता दें,पार्थ को संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में शानदार किरदार ऑफर किया गया। वैसे खबर यह भी है कि भंसाली की इस आगामी फिल्म में पार्थ की जोड़ी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्टï के ऑपोजिट लीड रोल में दिखाई देगी।

वैसे इस फिल्म में आलिया के ऑपोजिट कौन रहने वाला है इसको लेकर भी कई सारे नाम सामने आ चुके हैं। क्योंकि इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म में आलिया के ऑपोजिट अभिनेता शाप्तनु माहेश्वरी को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले कार्तिक आर्यन और इमरान हाशमी को भी यह रोल ऑफर होने की खबर जोरो-शोरों पर थी।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। किताब के अनुसार तो गंगूबाई काठियावाड़ी का असली नाम गंगा हरजीवनदास था और वह गुजरात के एक समृद्ध परिवार से वास्ता रखती थीं।

खैर, यूं तो फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू भी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना कहर में देशभर में लागू किये गए लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लगा दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



