फेमस टीवी एक्टर पार्थ समथान सोशल मीडिया पर छाए रहते है। फीमेल फैंस के बीच उनकी फैन फोल्लोविंग काफी ज़्यादा है। आपको बता दे, अब तक हर किरदार में फैंस ने पार्थ को पसंद किया है। वही अक्सर वो अपने रिलेशनशिप्स को लेकर भी खबरों में रहते है। ऐसे में अब एक बार फिर पार्थ समथान सुर्खियों में है और इस बार इसकी वजह बनी है वो एक पोस्ट जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दरअसल, उन्होंने अपने नए लुक की फोटो शेयर की हैं। इसमें उन्होंने तीन साल पहले और साल 2021 की फोटो शेयर कर फैंस को गुजरे तीन साल के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही पार्थ ने बताया है कि किस तरह गुजरे तीन साल उनके लिए रोलर कोस्टर राइड जैसे थे। इन सालों में उन्होंने कई चैलेंजेज फेस किए, जिन्हें वह जिंदगी भर नहीं भूल सकते।
पार्थ ने फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट में लिखा, “गुजरे तीन सालों में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है। कसौटी से शुरू हुआ और फिर घर खरीदा, पिता को खोया और फिर कोविड से जूझा। जिंदगी ने मुझे कई चैलेंजेज दिए और मैंने कुछ नहीं किया, सिवाए आगे बढ़ते रहने के। खुद को आगे बढ़ाता गया और हां यह राइड बिल्कुल भी मजेदार नहीं थी। मेरे लिए यह एक रोलर कोस्टर राइड थी, लेकिन मैं जानता हूं कि जिंदगी ऐसी ही होती है। मैं उन लोगों का आभारी हूं, जिनके साथ मैंने काम किया। मेरे पास कुछ शानदार और खूबसूरत यादें हैं। सभी का शुक्रिया। चियर्स भविष्य के लिए, क्योंकि हमें आगे बढ़ते रहना है और जर्नी अभी आगे बहुत लंबी तय करनी है।”
.jpg)
पार्थ ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें पहली वाली में एक्टर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की बिल्डिंग के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद दूसरी फोटो में पार्थ अपने नए हेयरकट में नजर आ रहे हैं। पार्थ के इस नए लुक को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। बता दें कि पार्थ समथान इस समय यूएस में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



