‘पति पत्नी और वो’ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ ये अभिनेत्री हुई फाइनल

Summary :

कार्तिक आर्यन के अपोजिट फिल्म पति पत्नी और वो में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे को कास्ट किया गया है और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी ।

बलदेव राज चोपड़ के पोते जूनो चोपड़ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। वर्ष 1978 में प्रदर्शित इस फिल्म में संजीव कुमार,विद्या सिन्हा और रंजीता ने अहम भूमिका निभाई थीं। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिये कार्तिक आर्यन का चयन किया गया है। मुद्दसर अजीज के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जायेगी।

कार्तिक आर्यन

पहले इस फिल्म के लिए अनन्या पांडे के साथ तापसी पन्नू को कास्ट किया गया था पर अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को तापसी पन्नू की जगह फिल्म के लिए फाइनल किया गया है।

कार्तिक आर्यन

बीते दिनों एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म से निकाले जाने पर ब्यान भी दिया था की उन्हें बिना वजह बताये फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब ये बात तो साफ़ है की भूमि पेडनेकर को तापसी से ज्यादा तवज्जो दी गयी है।

कार्तिक आर्यन

फिल्म निर्देशक और निर्माता की तरफ से इस फिल्म की स्टारकास्ट अब फाइनल कर दी गयी है। कार्तिक आर्यन के अपोजिट इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे को कास्ट किया गया है।फिल्म में भूमि, कार्तिक की पत्नी जबकि अनन्या उनकी लव इंट्रेस्ट और सेक्रटरी के रूप में दिखाई देंगी।

कार्तिक आर्यन

उल्लेखनीय है कि ‘पति पत्नी और वो’ विवाहेतर संबंधों पर कहानी थी जिसमें संजीव कुमार ने पति, विद्या सिन्हा ने पत्नी और रंजीता कौर ने वो का रोल निभाया था।

कार्तिक आर्यन

निर्माता भूषण कुमार, जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा, जिन्होंने ‘भूतनाथ रिटर्न्‍स’ का निर्माण किया था वे फिर से इस फिल्म के लिए साथ आने को लेकर खुश हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे।

कार्तिक आर्यन

टी-सीरीज के भूषण कुमार ने एक बयान में कहा, हमने कुछ सालों पहले जब ‘भूतनाथ रिटर्न्‍स’ पर काम किया था तो बीआर स्टूडियोज के साथ हमारा बेहतरीन तालमेल हो गया। हम उनके साथ ‘पति पत्नी और वो’ का निर्माण करने को लेकर बेहद खुश हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी।

सात समुंदर पार गाने पर सारा अली खान ने किया बेहद कातिलाना डांस, विडियो वायरल

Desk Team