टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा। उनके किसी अपने की तबियत इतनी बिगड़ गई की उन्हें शूटिंग रोक, मुंबई ही छोड़कर जाना पड़ा। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।
दरअसल, पवित्रा पुनिया के पापा गिर गए, जिसकी वजह से उनकी कंडीशन सीरियस है। उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा गया है। जिसकी वजह से पवित्रा को शूटिंग बीच में छोड़ तुरंत दिल्ली जाना पड़ा।

बता दे, जैसे ही पवित्रा को पिता की हालत का पता चला वो तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वो काफी परेशान हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपने पापा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा: “गेट वेल सून डैडी।”

वैसे आपको बता दे इन दिनों पवित्रा पुनिया सुर्खियों में बनी हुई है। बिग बॉस के घर में एंट्री से लेकर उनकी लव लाइफ सब कुछ इस वक़्त खबरों में बना हुआ है। बता दे बिग बॉस के घर में भले ही उनकी जर्नी ज्यादा नहीं चली लेकिन फैंस से उनको खूब प्यार मिल रहा है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने शो बाल वीर की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस शो में वो निगेटिव किरदार में हैं। फैंस को उनके वैंप का अवतार काफी पसंद आता है।


Download Android App
Download iOS App



