पत्नी संग विवाद के बीच Pawan Singh ने लाइव शो में लड़की को किया शादी का प्रपोज, वीडियो वायरल

Pawan Singh 3rd Marriage

Pawan Singh 3rd Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव शो के दौरान एक लड़की को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो किसी इवेंट का बताया जा रहा है, जहां मंच पर मौजूद एंकर से पवन सिंह ने शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में बातचीत की।

Pawan Singh 3rd Marriage: पवन सिंह बोले- “मैं टिकाऊ लड़का हूं”

Pawan Singh 3rd Marriage
Pawan Singh 3rd Marriage ( Source : Social Media )

वीडियो में एंकर ने मजाक में कहा कि उन्हें सुंदर, संस्कारी और कमाने वाला लड़का चाहिए। इस पर पवन सिंह ने हंसते हुए कहा कि लड़का तो सामने ही खड़ा है। उन्होंने खुद को “सांवला, कमाने वाला और टिकाऊ” बताते हुए कहा कि वह लंबे समय तक साथ निभाने वाले इंसान हैं। उनके इस बयान पर दर्शकों ने खूब तालियां भी बजाईं।

Pawan Singh’s New Viral Video: पत्नी विवाद के बीच वायरल हुआ वीडियो

Pawan Singh's new viral video
Pawan Singh’s New Viral Video ( Source: Social Media )

इस वीडियो के वायरल होने की खास वजह यह है कि पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच बयानबाजी लगातार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। ऐसे में लाइव शो में शादी का प्रपोजल देना लोगों को चौंकाने वाला लगा और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Jyoti Singh का भावुक पोस्ट

Jyoti Singh
Jyoti Singh ( Source : Social Media )

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि शादी हो या तलाक, अक्सर औरत ही घर खोती है। उनकी इस पोस्ट के बाद पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Bhojpuri Star Pawan Singh की तीसरी शादी की चर्चा

Bhojpuri star Pawan Singh
Bhojpuri Star Pawan Singh ( Source : Social Media )

हाल ही में पवन सिंह को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैल गईं। हालांकि, इस पर पवन सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read More: ‘Dhurandhar 2 ’ टीज़र पर फैंस का जबरदस्त गुस्सा! 7 सेकंड में वायरल हुए रिएक्शन, बोले -“कट गया सबका..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।