Fans Reaction on Dhurandhar Teaser 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है। फिल्म के पहले पार्ट के बाद फैंस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने 3 फरवरी को टीज़र का ऐलान किया, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। लेकिन जैसे ही टीज़र सामने आया, फैंस का मूड बिगड़ गया।
Fans Reaction on Dhurandhar Teaser 2: फैंस बोले- ये तो पहले पार्ट का ही रीपीट है

1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीज़र में ज्यादातर वही सीन दिखाए गए हैं, जो पहले पार्ट में पहले ही दिख चुके थे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराज़गी जतानी शुरू कर दी। एक यूज़र ने लिखा, “ओए चूना लगा दिया, ये तो पहले वाला ही सीन है!”दूसरे ने कहा, “कट गया सबका, कुछ नया नहीं दिखाया।”कुछ फैंस ने मजाक में लिखा, “स्कैम कर दिया रे स्कैम!”
Dhurandhar 2 Teaser: क्या टीज़र में कुछ नया भी है?

टीज़र में ज्यादातर सीन पहले पार्ट से लिए गए हैं, लेकिन कुछ फ्रेश शॉट्स भी नजर आए हैं। हालांकि, पुराने सीन ज्यादा होने की वजह से लोगों को लगा कि मेकर्स ने ज्यादा मेहनत नहीं की।
Dhurandhar 2 में दिखेगा दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं.
1. संजय दत्त
2. अर्जुन रामपाल
3. आर. माधवन
4. अक्षय खन्ना
Fans Reaction : सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली फीडबैक

जहां कुछ फैंस टीज़र से निराश नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि असली धमाका तो ट्रेलर में होगा. अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
Ranveer Singh New Movie: ‘ये तो वही पुरानी कहानी है’ – बोले फैंस

1. सोशल मीडिया पर टीज़र को लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
2. एक यूज़र ने लिखा, “इतनी उम्मीदें थीं और मिला क्या? वही पुराने सीन!”
3. दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “कट गया सबका, पूरा चूना लगा दिया।”
4. किसी ने मजाक में लिखा, “स्कैम हो गया रे बाबा!”
Read More: नानी की ‘The Paradise’ की रिलीज टली! अब इस महीने मच सकता है तूफान…

















