नानी की ‘The Paradise’ की रिलीज टली! अब इस महीने मच सकता है तूफान!

Summary :

The Paradise Release Date Postponed: साउथ सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तय तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाएगी। The Paradise Release Date Postponed: क्यों टली फिल्म की रिलीज डेट? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट पहले ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। इसके साथ ही शूटिंग में देरी की वजह से मेकर्स को…

The Paradise Release Date Postponed: साउथ सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तय तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाएगी।

The Paradise Release Date Postponed: क्यों टली फिल्म की रिलीज डेट?

The Paradise Release Date Postponed
The Paradise Release Date Postponed ( Source : Social Media )

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट पहले ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। इसके साथ ही शूटिंग में देरी की वजह से मेकर्स को रिलीज डेट पोस्टपोन करनी पड़ी है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

New release date of The Paradise: अब कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?

New release date of The Paradise
New release date of The Paradise ( Source: Social Media )

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अब फिल्म को 25 जून 2026 को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन यह तारीख भी अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं की गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म जून में बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है।

The Paradise Movie News: पहला गाना जल्द होगा रिलीज

The Paradise Movie News
The Paradise Movie News ( Source : Social Media )

फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आए है। बताया जा रहा है कि ‘द पैराडाइज’ का पहला गाना फरवरी 2026 में रिलीज किया जा सकता है। इसे फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ सकता है।

Nani New Movie Update: द पैराडाइज’ से बड़ी उम्मीदें

Nani New Movie Update
Nani New Movie Update ( Source : Social Media)

डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की पिछली फिल्म ‘दसरा’ की सफलता के बाद, ‘द पैराडाइज’ को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश में रिलीज की जाएगी।

Fans Reaction on The Paradise : फैंस में बढ़ा इंतजार

Fans Reaction on The Paradise
Fans Reaction on The Paradise ( Source : Social Media )

भले ही फिल्म की रिलीज टल गई हो, लेकिन नए गाने और प्रमोशनल कंटेंट से फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है। अब सभी की नजरें मेकर्स की ऑफिशियल घोषणा पर टिकी हैं।

Read More: Golmaal 5: अजय देवगन को टक्कर देने आ रहा है नया सुपर विलेन, नाम जानकर चौंक जाएंगे…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।