SECL Chhattisgarh Open 2026: SECL छत्तीसगढ़ ओपन 2026 गोल्फ टूर्नामेंट का आज भव्य आग़ाज़ हुआ। नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिज़ॉर्ट में सुबह 8:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सेरेमोनियल टी-ऑफ कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। यह टूर्नामेंट डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई सीज़न की पहली प्रतियोगिता है और इसे 1.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि के साथ आयोजित किया जा रहा है।
Chhattisgarh Open 2026: 16 वर्षीय कार्तिक सिंह ने डेब्यू में मारी बाज़ी
टूर्नामेंट के पहले दिन युवा गोल्फर कार्तिक सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। 16 वर्षीय कार्तिक सिंह ने अपने डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई डेब्यू में 8 अंडर 61 का बेहतरीन स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की। गुरुग्राम निवासी कार्तिक ने अपने राउंड में एक ईगल, सात बर्डी और एक बोगी लगाई।
Finance Minister OP Chaudhary: कार्तिक का आत्मविश्वास और अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
कार्तिक सिंह ने कहा कि पीजीटीआई में अपने पहले ही टूर्नामेंट में इस तरह की शुरुआत से वह बेहद खुश हैं। पहले होल पर बोगी के बाद उन्होंने खुद को संभाला और पूरे राउंड में बेहतर खेलने पर फोकस बनाए रखा। वहीं हनी बैसोया, मोहम्मद अजहर और आर्यमन रौतेला ने 7 अंडर 62 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।
SECL Chhattisgarh Open 2026: खेलों से राज्य की पहचान और विकास पर ज़ोर
सेरेमोनियल टी-ऑफ के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे शीर्ष पेशेवर गोल्फरों से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि SECL छत्तीसगढ़ ओपन जैसे आयोजन राज्य की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं। नवा रायपुर के विकास के साथ खेलों को बढ़ावा देना प्राथमिकता है, जिससे रोजगार, युवाओं को प्रेरणा, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट के अंतिम दिन राष्ट्रीय खेल आइकन कपिल देव के आगमन की संभावना है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया विकसित भारत की मजबूत आधारशिला


Download Android App
Download iOS App




