Pawan Singh Enter Rise And Fall: विवादों के बीच Ashneer Grover के शो Rise And Fall का हिस्सा बने Pawan Singh, नए प्रोमो में आए नजर

Summary :

Pawan Singh Enter Rise And Fall: लेटेस्ट रियलिटी शो “राइज़ एंड फ़ॉल” सबसे प्रतीक्षित रियलिटी शो में से एक है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतियोगियों वाला यह शो पहले से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि इसमें टीवी सितारे, डिजिटल क्रिएटर, कॉमेडियन, अभिनेता और प्रभावशाली लोग शामिल हैं जिनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शो को शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे, इस रियलिटी शो से उनकी वापसी हो रही है। Pawan Singh Enter Rise And Fall कंट्रोवर्सी के बीच भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह जल्द ही…

Pawan Singh Enter Rise And Fall: लेटेस्ट रियलिटी शो “राइज़ एंड फ़ॉल” सबसे प्रतीक्षित रियलिटी शो में से एक है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतियोगियों वाला यह शो पहले से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि इसमें टीवी सितारे, डिजिटल क्रिएटर, कॉमेडियन, अभिनेता और प्रभावशाली लोग शामिल हैं जिनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शो को शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे, इस रियलिटी शो से उनकी वापसी हो रही है।

Pawan Singh Enter Rise And Fall

कंट्रोवर्सी के बीच भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगे। ये शो 6 सितंबर से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। एमएक्स प्लेयर की तरफ से शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में पवन अपने पावर पैक्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में वो सिक्योरिटी के बीच कार से आते दिखते हैं। फिर वैनिटी वैन में जाते हैं और रेडी होने के बाद उनका चेहरा रिवील किया जाता है। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया- ‘आपका पावर स्टार आ गया है, अपनी पावर का जलवा दिखाने, राइज एंड फॉल में।’ शो में अपनी धमाकेदार एंट्री का एक वीडियो भी पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘राइज एंड फॉल में आपका पावर स्टार आ गया है, अपनी पावर का जलवा दिखाने।’

वीडियो में पवन दमदार, निडर और जोश से भरपूर दिख रहे हैं। उनकी एंट्री से शो और भी मजेदार होने वाला है। पवन सिंह के आने से शो में भोजपुरी का नया तड़का लगने वाला है और इससे और भी दर्शक शो से जुड़ेंगे। इस शो के बाकी कंटेस्टेंट के बारे में लोगों को धीरे-धीरे बताया जा रहा है। शो के होस्ट अशनीर खुद ‘राइज एंड फॉल’ शो की कास्टिंग और उसके रिजेक्शन पर नजर रख रहे हैं। यह 6 सितंबर से रोजाना दोपहर 12 बजे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। मुफ्त में दर्शक इस ऐप पर इस शो को देख पाएंगे।

Pawan Singh Enter Rise And Fall
Pawan Singh Enter Rise And Fall

विवादों में हैं पवन सिंह

इन सबके बीच बता दें कि पवन सिंह इन दिनों खूब विवादों में भी छाए हुए हैं। दरअसल लखनऊ में एक इवेंट के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने को लेकर पवन सिंह काफी ट्रोल हुए थे। इनके अलावा पवन सिंह 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में भी कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।