अभिनेत्री पायल घोष ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई यौन शोषण की अपनी शिकायत के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। सोमवार को पायल ने इस पत्र की एक प्रति अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर साझा की। पत्र में पायल ने राष्ट्रपति से न्याय की मांग करते हुए लिखा कि इस मामले में जांच बहुत धीमी गति से हो रही है।

पायल का राष्ट्रपति को पत्र
पत्र में लिखा गया है,आदरणीय महोदय, मैं पीड़िता हूं और मैंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने मुझे फिल्म उद्योग में काम देने के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसके बाद उसने मेरे साथ जघन्य अपराध किया। मैंने 22/09/2020 को शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है। आरोपी बेहद प्रभावशाली व्यक्ति है और इसलिए पुलिसकर्मी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।

यदि यह अपराध किसी गरीब व्यक्ति ने किया होता, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता। मैं न्याय पाने के लिए हाथ जोड़कर हर दरवाजा खटखटा रही हूं। आपसे अनुरोध है कि कृपया मेरे मामले में हस्तक्षेप करें और मुझे न्याय दिलाने में मेरी मदद करें।

ट्विटर पर पत्र को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, यह भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखा गया मेरा पत्र है। बता दें इससे पहले पायल गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी से मुलाकात की थी। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मुद्दे को उठाया है।


Download Android App
Download iOS App



