जेल से बाहर आते ही पायल रोहतगी ने स्वरा भास्कर को बताया ‘रोहिंग्या’, यूजर्स ने भी साथ में किया ट्रोल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है और इन दिनों वो खुलकर CAA और NRC को लेकर विरोध जता रही है। इस विरोध के चलते अब स्वरा बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी के निशाने पर भी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है और इन दिनों वो खुलकर  CAA और NRC को लेकर विरोध जता रही है। इस विरोध के चलते अब स्वरा बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी के निशाने पर भी है। 
सोशल मीडिया पर हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी के स्वारा भास्कर को उनके हालिया बयान पर टारगेट करते हुए ‘रोहिंग्या मुस्लिम’ करार दे दिया है। साथ ही पायल ने स्वरा जहरीली आंटी भी बताया है। 
दरअसल, हाल ही में सरकार की नीतियों का जमकर विरोध करने वाली एक्ट्रेस स्वरा ने एक बयान दिया और उनका वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में स्वरा कह रही है , ‘उनके पास न ही बर्थ सर्टिफिकेट है न ही पासपोर्ट। मेरे पास कोई आईडी नहीं है। ‘

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और पायल रोहतगी ने ट्वीट करते हुए लिखा , ‘स्वरा भास्कर रोहिंग्या मुसलमान है। उनके पास न ही जन्म प्रमाण पत्र है और न ही कोई डिग्री। ये वर्सोवा में किराए के मकान में रहती है। मजा आ जाएगा इसका नाम NRC में नहीं होगा क्यूंकि शायद यह अपने परिवार से बिछड़ गयी है। बेचारी जहरीली आंटी।’ 

बता दें पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उन्हें बीते दिनों गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। 
हालांकि बाद में पायल रोहतगी को जमानत मिल गयी पर इस केस से वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां हासिल कर चुकी है। अक्सर वो अपने पोस्ट्स में खुलकर हिंदुत्व की बात करती है और उनकी फैन फॉलोविंग भी खूब है।  
अब देखिये सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन स्वरा के वीडियो पर :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.

Ujjwal Jain