नई दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र तिमारपुर विधानसभा के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से लगने वाले सीसीटीवी कैमरा का उद्घाटन किया। 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले समुदाय भवन का शिलान्यास किया गया। मनोज तिवारी ने मुंशी राम कॉलोनी में जाकर ‘जहां झुग्गी वहीं मकान” योजना के तहत झुग्गीवासियों को फार्म वितरित किए।
कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय निवासियों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का फायदा करोड़ों लोगों को मिल रहा है। ऐसे समय में दिल्ली में एक भ्रम और झूठ का व्यापार करने वाली सरकार कायम है, जो एक बार फिर झूठ बेईमानी और धोखे की बुनियाद पर अपनी सत्ता कायम करना चाहती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के पास दिल्ली के हित की कोई योजना नहीं है पूरे पांच साल तक काम करने वाले अरविंद केजरीवाल बिना योजना के हवा हवाई घोषणा कर दिल्ली की जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई जिसका दीर्घकालिक लाभ दिल्ली को मिल सके। दिल्ली की हर झुग्गी के स्थान पर गरीब परिवारों को एक आधुनिक सुविधा युक्त मकान देने का संकल्प भी मोदी सरकार ने लिया जिस पर काम शुरू हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



