Weekend पर Peddi फिल्म की कमाई में आया उछाल, Ram Charan की स्पोर्ट्स ड्रामा 3 दिनों में पहुंची डबल सेंचुरी के करीब

Summary :

Peddi Box Office Collection Day 3: वीकेंड किसी भी फिल्म के लिए कमाई का सबसे अहम समय माना जाता है और राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ इसका पूरा फायदा उठाती नजर आ रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पेद्दी’ ने पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बड़ी अचीवमेंट हासिल की थी। ऐसे में अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।…

Peddi Box Office Collection Day 3: वीकेंड किसी भी फिल्म के लिए कमाई का सबसे अहम समय माना जाता है और राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ इसका पूरा फायदा उठाती नजर आ रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पेद्दी’ ने पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बड़ी अचीवमेंट हासिल की थी। ऐसे में अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Peddi Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी रही शानदार कमाई

Peddi Box Office Collection Day 3
Peddi Box Office Collection Day 3 (Source: Social Media)

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद पहले दिन 51 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन दर्ज किया। दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 28.85 करोड़ रुपये पहुंच गई। इन आंकड़ों के साथ ‘पेद्दी’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

Peddi Film: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 190 करोड़ के पार

Peddi Box Office Collection Day 3
Peddi Box Office Collection Day 3 (Source: Social Media)

फिल्म सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में ‘पेद्दी’ ने दुनियाभर में 191.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। तीसरे दिन फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा से हुई, जहां इसने 25.60 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं हिंदी वर्जन ने इस कमाई में 2.80 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

Ram Charan Peddi Worldwide Collection: ‘पेद्दी’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Peddi Box Office Collection Day 3
Peddi Box Office Collection Day 3 (Source: Social Media)

पेड प्रीव्यू: 18.50 करोड़ रुपये
पहला दिन: 51 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 26.90 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 28.85 करोड़ रुपये

कुल नेट इंडिया कलेक्शन: 125.25 करोड़ रुपये
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 191.07 करोड़ रुपये

Peddi Film Starcast: फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

Peddi Box Office Collection Day 3
Peddi Box Office Collection Day 3 (Source: Social Media)

‘पेद्दी’ फिल्स साल 2026 की एक तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन बुची बाबू सना ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज बैनर के तहत किया है, जबकि ईशान सक्सेना इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। जबरदस्त ओपनिंग और मजबूत वीकेंड कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘पेद्दी’ आने वाले दिनों में 200 करोड़ रुपये के वर्ल्ड वाइड आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है।

Read More: Peddi Box Office Collection Day 2: 2 दिन में इतने करोड़ पार, पर शुक्रवार को ‘Peddi’ के साथ क्या हो गया? आंकड़े देख दंग रह गए फैंस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।