प्रेग्नेंट आलिया भट्ट के मोटापे का मजाक उड़ाना पति रणबीर कपूर को पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

Summary :

हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी वाइफ आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने का मजाक उड़ाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्टर की आलोचना कर रहे है। इतना ही लोग रणबीर को आलिया का मजाक बनाने को लेकर खरी-कोटी भी सुना रहे हैं।

बॉलीवुड कपल रणबीर
कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और
रणबीर पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक लाइव चैट के
दौरान रणबीर ने अपनी वाइफ आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने का मजाक
उड़ाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्टर की आलोचना कर रहे है। इतना ही
लोग रणबीर को आलिया का मजाक बनाने को लेकर खरी-कोटी भी सुना रहे हैं।

Ranbir Alia Spotted Together for First Time After Wedding |शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रणबीर-आलिया

दरअसल, हाल ही में एक लाइव वीडियो सेशन में रणबीर और आलिया को इस बात पर चर्चा
करते देखा गया कि वे अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का बड़े पैमाने पर प्रमोशन क्यों
नहीं कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कहते हैं कि फिल्म चार साल पहले
अनाउंस हुई थी
, जिस वजह से लोगों को फिल्म के बारे में अच्छे
से पता है। इसी बीच आलिया कहती हैं
,
‘
हम लोग प्रमोशन करेंगे।
हम हर जगह जाएंगे। सवाल ये है कि हम हर जगह फैले क्यों नहीं हैं
?’

Alia Bhatt के लिए Ranbir Kapoor ने अपने बेस्ट फ्रेंड को दिया धोखा! खुद किया इस बात का खुलासा

अपनी वाइफ आलिया की इस बात पर रणबीर ने अभिनेत्री के बेबी बंप को देखते हुए
कहा
, ‘वैसे कोई है जो फैल गया है।‘ अचानक रणबीर कपूर की यह
बात सुनकर आलिया भी हैरान रह जाती हैं और एक्टर को देखने लगती हैं। हालांकि
, कुछ ही सेकंड में अभिनेता अपनी पत्नी को मना लेते हैं और कहते हैं कि वह मजाक
में ये सब कह रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी भी इस वीडियो चैट में स्टार
कपल के साथ शामिल थे।

इस लाइफ वीडियो चैट की एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें
रणबीर अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के वेट का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर का
ये मजाक लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया है और उन्होंने एक्टर को सोशल मीडिया पर
ट्रोल करना शुरु कर दिया है। वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में लोग रणबीर को खूब
खरी-कोटी सुना रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। रणबीर-आलिया
के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अहम किरदार में दिखने
वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर के साथ इसके गानें भी फैंस को काफी पसंद आ रहे है और
फैंस इस मच-अवेटेड फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Desk Team