भाजपा ने सिसोदिया को बताया MONEY SHH! केजरीवाल सरकार को लेकर अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

Summary :

ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को आबकारी घोटाले को अन्य मुद्दों की आड़ में छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए

मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में अनुमति नहीं थी तो इस नीति के तहत क्यों अनुमति दी गई? कार्टेल कंपनियों को ठेका क्यों दिया गया? ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया या नहीं? यह आम आदमी पार्टी की सरकार रेवड़ी सरकार और बेवड़ी सरकार है
सिसोदिया पर अनुराग ठाकुर का कटाक्ष

ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को आबकारी घोटाले को अन्य मुद्दों की आड़ में छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने उन्हें ‘‘मनी श्श्श…’’ बताया और उन पर पैसा बनाने तथा चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

अनुराग ठाकु ने मनीष को बताया बेबड़ी सरकार
ठाकुर के साथ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे।गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह सिसोदिया तथा आईएएस अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के आवास पर छापे मारे थे। जांच एजेंसी ने 19 अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली थी।

Desk Team