प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए खास मैसेज लिखे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने न सिर्फ पीएम को बधाई दी, बल्कि उनके नेतृत्व और देश के लिए किए गए कामों की जमकर तारीफ भी की। आइए जानते हैं किस बॉलीवुड स्टार ने प्रधानमंत्री को किस खास अंदाज में जन्मदिन विश किया।
अक्षय कुमार: “दूसरों की मदद करना ही जन्मदिन मनाने का सबसे खूबसूरत तरीका”
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
Happy Birthday…— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ‘सेवा संकल्प‘ की बात करते हुए पीएम मोदी को विश किया। अक्षय ने लिखा, “आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प। जन्मदिन मुबारक हो नरेंद्र मोदी जी, हमारे महान देश को प्रेरित करते रहें। जय भारत। जय महाकाल।”
रवि किशन: “आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है”
View this post on Instagram
गोरखपुर से सांसद और एक्टर रवि किशन ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे पसंदीदा नेता बताया। उन्होंने लिखा, “दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और अनवरत परिश्रम के प्रतीक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत कोटि शुभकामनाएं, आपके सशक्त, कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आपने पूरी दुनिया में भारतवर्ष का मान-सम्मान बढ़ाया है। “भगवान से दुआ है कि आप हमेशा सेहतमंद रहें, लंबी उम्र जिएं और आपकी ताकत कभी कम न हो।
शत्रुघ्न सिन्हा: “कल की भीड़ में शुभकामना खो न जाए, इसलिए एडवांस में विश कर रहा हूं”
Wishing you in advance before it gets lost in the flood of good well wishes tomorrow. How do you like the idea Sirji?
Many happy returns of the day for our friend, friend of society, hon’ble PM @narendramodi. May you be blessed with great well-being,love, happiness, peace & a… pic.twitter.com/oL57QKRQnv— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 16, 2026
फेमस एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेहद ही रोचक अंदाज में एक दिन पहले ही पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “कल मिलने वाली ढेरों शुभकामनाओं की भीड़ में कहीं मेरी शुभकामना खो न जाए, इसलिए आपको पहले ही बधाई दे रहा हूं। सरजी, आपको यह आइडिया कैसा लगा? हमारे दोस्त, समाज के हितैषी और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्यार, खुशी, शांति और एक स्वस्थ व लंबी आयु प्रदान करे। ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखे”
अनुपम खेर: “आप सिर्फ भारतीयों के लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं”
भारत के माननीय एवं अत्यंत प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!🙏🕉
ईश्वर आपको लंबा, स्वस्थ और आनंदमय जीवन प्रदान करे। आप केवल करोड़ों भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वभर में विभिन्न देशों के असंख्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।🫡… pic.twitter.com/kDY9v1Uein— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 17, 2026
फेमस एक्टर अनुपम खेर ने अहमदाबाद में पीएम मोदी से हुई अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा, “भारत के आदरणीय और सबसे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी अहमदाबाद में आपसे हुई पहली मुलाकात मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक थी। मैं आपकी सच्चाई, वफादारी, लगातार मेहनत, अनुशासन और देश के लिए आपके लगाव की दिल से इज्जत करता हूं। आप ऐसे अनोखे और बिना किसी लालच वाले नेता हैं, जिनके लिए देश ही सबसे पहले है। भगवान से दुआ है कि आप ऐसे ही जोश, पक्के इरादे और लगन के साथ आने वाले कई सालों तक देश को आगे बढ़ाते रहें।
सीएमओ तमिलनाडु (एम.के. स्टालिन): “एक मजबूत भारत के निर्माण में जुटे पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं”
வலிமையான இந்தியாவை உருவாக்கும் நோக்கில் அர்ப்பணிப்புடன் செயல்பட்டு வரும் மாண்புமிகு இந்தியப் பிரதமர் திரு.நரேந்திர மோடி அவர்களுக்கு எனது மனமார்ந்த பிறந்தநாள் வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்துக் கொள்கிறேன்.
தாங்கள் நல்ல உடல்நலத்துடனும், நீண்ட ஆயுளுடனும் நீடுழி வாழ உளமார வாழ்த்துகிறேன்.
— CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) September 17, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO Tamil Nadu) की ओर से तमिल भाषा में संदेश शेयर कर पीएम मोदी को बधाई दी गई। मैसेज में लिखा गया कि भारत को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दिल से दुआ करता हूं।
अनूप जलोटा: “दिल चाहता है आप देश के परमानेंट प्राइम मिनिस्टर बने रहें”

फेमस सिंगर अनूप जलोटा ने बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत काम किए हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरा दिल चाहता है कि आप इस देश के परमानेंट पीएम बने रहें। आपके कार्यकाल में हम सभी खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। ईश्वर आपको 100 साल की लंबी उम्र दे।”
ईशा कोप्पिकर: “आप ऐसे ही करोड़ों लोगों को इंस्पायर करते रहें”

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी की फोटो लगाकर विश किया। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी अपनी सोच, ताकत और दयालुता से करोड़ों लोगों को एक मजबूत और बेहतर भारत बनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं।
कंगना रनौत: “जीवेत् शरदः शतम् शतम्… ईश्वर आपको निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति दे”
जीवेत् शरदः शतम् शतम्।
सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम्।
भवतु मंगलं जन्मदिनम्॥देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके… pic.twitter.com/TNZm7AxYPr
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 17, 2026
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने संस्कृत के एक श्लोक के साथ पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा- “आप 100 सालों तक जिएं, आपका जन्मदिन बहुत शुभ और मंगलमय हो। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान से दुआ है कि आपको लंबी उम्र, अच्छी सेहत और देश की सेवा करने की ताकत मिले।”
Read More: Ranbir Kapoor Refusing Prasad: Ranbir Kapoor ने गणपति प्रसाद लेने से किया इंकार, भड़के..


Download Android App
Download iOS App




