आमिर से लेकर शाहरुख तक हुए प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद,सेल्फी में ये एक्ट्रेस भी आयी नजर

Summary :

साल 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास अवसर पर केवल भारत में ही नहीं

साल 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास अवसर पर केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कई अलग-अलग स्थानों पर तरह-तरह के कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है। इस मौक पर भारत सरकार ने पूरे साल कई कार्यक्रम किए हैं। इस क्रम में पीएम मोदी ने फिल्मी जगत के दिग्गजों से मुलाकात की है। 
जी हां पीएम मोदी ने बीते शनिवार को फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात करी और उनसे गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने की अपील भी की है। नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड सितारों के  बीच यह खास मुलाकात लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम निवास पर हुई है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा महात्मा गांधी के आदर्शो को लोकप्रिय बनाने के लिए फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया के कई लोग महान काम करते दिखाई दे रहे हैं। गांधी सादगी के पर्याय हैं उनके विचार दूर-दूर तक गूंजते हैं। 
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा फिल्म उद्योग के सदस्य बहुत सारे सुझाव लेकर आए थे। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सुनिश्चित किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी फिल्म हस्तियों द्वारा किए गए शानदार काम को देख सकें।
 महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष को लेकर सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां ने शिरकत करी। इनमें प्रमुख रूप से शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडीज, इम्तियाज अली, एकता कपूर, अनुराग बसु, बोनी कपूर और सनी देओल शामिल थे।
इतना ही नहीं बॉलीवुड के यह दिग्गज इवेंट में शामिल भी हुए और इन्होंने गांधी जी से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी दिए।
 इस मौके पर अभिनेता शाहरुख खान ने कहा हम सभी को साथ लाने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं वो भी इस अच्छे काम के लिए।  मुझे लगता है कि हमें गांधी जी को भारत और दुनिया में फिर से पेश करने की जरूरत है। 

वहीं जाने माने अभिनेता आमिर खान ने कहा सबसे पहले, सबसे महत्वपूर्ण बात कि मैं बापू के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के पीएम मोदी के प्रयास की सराहना करना चाहता हूं।  रचनात्मक लोगों के रूप में, बहुत कुछ है जो हम कर सकते हैं और मैं पीएम को आश्वासन देता हूं कि हम और भी ज्यादा करेंगे। 

Desk Team