पुलिस ने की India’s Best Dancer फेम Varun Dagar के साथ गाली गलौज और हाथापाई! Viral हुआ Video

Summary :

टीवी दुनिया के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के एक्स कंटेस्टेंट के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। इस शो से पूरे देश में मशहूर हुए वरुण डागर के साथ हाल ही में हुई बदसलूकी का एक वीडियो अब सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि डांसर के साथ ये बेहरमी भरी हरकत करने वाली खुद दिल्ली पुलिस थी।

टीवी दुनिया के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के एक्स कंटेस्टेंट के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। इस शो से पूरे देश में मशहूर हुए वरुण डागर के साथ हाल ही में हुई बदसलूकी का एक वीडियो अब सामने आया है। जब उनके साथ ये सब हुआ उस वक्त वो दिल्ली के कनॉट प्लेस में परफॉर्म कर रहे थे। इस वीडियो में वरुण डागर के साथ मारपीट होते देखी जा सकती है। हैरानी की बात तो ये है कि डांसर के साथ ये बेहरमी भरी हरकत करने वाली खुद दिल्ली पुलिस थी।   
अब डांसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है और अपने साथ हुई आपबीती पूरी दुनिया को सुनाई है। आपको बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा, “जब पुलिस मुझे हटाने आई तो उनके साथ B block के पार्किंग वाले भी आए और फिर पुलिस से लोग सवाल करने लगे उसी दौरान हाथापाई हुई। और इसी बीच में अपना समान पैक कर रहा था, तो B ब्लाक पार्किंग वाला आया और उसने मेरा कालर पकड़ कर खींचा और गालियां दीं।” 
वरुण ने आगे लिखा, “उसके बाद उस पार्किंग वाले ने हाथ भी छोड़ा, 2 पार्किंग वाले जिसने लास्ट में धक्का दिया और दुसरा वो जो मुझे खींच कर ले जा रहा था। फिर 1 पुलिस वाले ने मुझे नोचा, उसके बाद उसने मेरे बाल पकड़ कर कोहनी और घुसे मारे और पुलिस की गाड़ी तक ऐसे ही लेकर गया। और लगातार हाथ छोड़ा कोहनियां मारी। मैने कहा अंकल जी मैने क्या किया?” 

“तो बोला पुलिस स्टेशन में बताएंगे तुझे, अभी तो कुछ नही और पार्किंग वाले ने जो किया वो बहुत गलत किया। उसका कोई हक नही था हाथ लगाने का, पर उसने अपना गुस्सा मुझ पर उतारा। अब मुझे करवाई करनी है शायद, पार्किंग वाले ने मुझे गालियां दी- हाथ छोड़ा और 1 पुलिस वाले ने भी, नाम नही जानता पर वीडियो में आपको जो दिख रहा है हाथ छोड़ता हुआ गाड़ी के पास वो ही है।”

आपको बता दें, जब ये पूरी घटना हुई तो लोग तमाशा देखते रहे। लेकिन अब पुलिस ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। पुलिस का कहना है कि वरुण को वहां से हटाया गया था क्योंकि उस दौरान वहां खूब भीड़ इकट्ठी हो गई थी और रास्ता ब्लॉक हो गया था। वरुण को पहले भी 2 बार रास्ते से हटाया जा चुका है और वहां परफॉर्मेंस के लिए इजाज़त लेने को कहा जा चुका है।  

Desk Team